मोदी को 2024 में प्रधानमंत्री बनाना है तो 2022 में योगी को फिर मुख्यमंत्री बनाना होगा: शाह

मोदी को 2024 में प्रधानमंत्री बनाना है तो 2022 में योगी को फिर मुख्यमंत्री बनाना होगा: शाह

सदस्यता अभियान 29 अक्टूबर से 31 दिसंबर तक चलेगा


लखनऊ/दक्षिण भारत। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को कहा कि अगर 2024 में नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाना है तो 2022 में एक बार फ‍िर योगी आदित्यनाथ को उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाना होगा।

शाह ने लखनऊ में 'मेरा परिवार-भाजपा परिवार' सदस्यता अभियान की शुरुआत के अवसर पर इन शब्दों के साथ उन अटकलों पर भी विराम लगा दिया कि भाजपा उप्र में योगी के अलावा किसी अन्य चेहरों को मुख्यमंत्री पद के लिए आगे बढ़ा सकती है।

शाह ने कहा कि आज मैं उत्तर प्रदेश की ऐतिहासिक भूमि पर भाजपा के सदस्यता अभियान की शुरुआत करने आया हूं। इसके साथ ही दीपावली पर यहां के हर घर पर ‘मेरा परिवार-भाजपा परिवार’ को स्वीकृति मिले, इस अभियान की भी शुरुआत हो रही है।

शाह ने कहा कि भाजपा ने उत्तर प्रदेश को अपनी पहचान वापस दिलाने का काम किया है। भाजपा ने उत्तर प्रदेश को देश का सबसे प्रमुख राज्य बनाने की दिशा में काम किया है। भाजपा ने सिद्ध किया है कि सरकारें परिवार के लिए नहीं, बल्कि सूबे के गरीब से गरीब व्यक्ति के लिए होती है।

शाह ने सपा पर हमला बोलते हुए कहा कि अखिलेश यादव उत्तर प्रदेश की जनता को यह हिसाब दें कि पिछले पांच साल में कितने दिन विदेश रहे। बीते दिनों कोरोना आया, उप्र में बाढ़ आई, तब कहां थे? इन्होंने शासन स्वयं के लिए, परिवार के लिए और अपनी जाति के लिए किया है, इसके अलावा किसी के लिए शासन नहीं किया।

शाह ने कहा कि बाकी सभी राजनीतिक पार्टियों के लिए चुनाव सत्ता हथियाने का जरिया है। भाजपा के कार्यकर्ता के लिए चुनाव पार्टी की विचारधारा को घर-घर पहुंचाने का चुनाव है। जनता की समस्या को जानने का चुनाव है। सरकार के किए हुए कार्यों को लोगों तक पहुंचाने का चुनाव है।

शाह ने कहा कि सदस्यता अभियान 29 अक्टूबर से 31 दिसंबर तक चलेगा। उप्र में 53 प्रतिशत आबादी युवा है। भाजपा युवाओं, गरीबों, महिलाओं, दलितों, पिछड़ों को पार्टी के साथ जोड़ने का कार्य करेगी।

शाह ने कहा कि उप्र में कई वर्षों तक सपा-बसपा का खेल चलता रहा, उसने उत्तर प्रदेश को बर्बाद कर दिया था। उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था की बदहाल स्थिति देखकर खून खौलता था।
आज उत्तर प्रदेश में कोई पलायन नहीं होता, पलायन कराने वालों का खुद पलायन हो गया है।

शाह ने कहा कि एक बहुत बड़ा परिवर्तन उत्तर प्रदेश में और देश में मोदी और योगी सरकार ने किया है। आपने दोबारा दो तिहाई बहुमत दिया, मोदीजी ने राम जन्मभूमि का शिलान्यास कर दिया और देखते-देखते आज आसमान को छूने वाला भगवान श्रीराम का भव्य मंदिर बन रहा है।

शाह ने कहा कि अखिलेशजी को मैं याद दिलाता हूं कि आपकी पार्टी की सरकार में निर्दोष रामभक्तों को गोलियों से भून दिया गया था। आज उसी जगह पर रामलला शान के साथ गगनचुंबी मंदिर में विराजमान होने वाले हैं।

शाह ने कहा कि कुछ राजनीतिक पार्टियां ऐसी होती हैं जो हमेशा के लिए समाज सेवा का कार्य करती हैं। कुछ राजनीतिक पार्टियां ऐसी होती हैं जैसे बारिश में मेढ़क बाहर आ जाता है, ऐसे चुनावी मेढ़क भी चुनाव के समय ही बाहर आते हैं।

शाह ने कहा कि 2017 से पूर्व उत्तर प्रदेश देश की 7वीं अर्थव्यवस्था थी, आज देश की दूसरे नंबर की अर्थव्यवस्था बन गया है। अखिलेश बाबू आप उप्र का बजट 10 लाख करोड़ रुपए का छोड़कर गए थे। योगीजी ने अंतरिम बजट 21.31 लाख करोड़ रुपए का रखा है।

देश-दुनिया के समाचार FaceBook पर पढ़ने के लिए हमारा पेज Like कीजिए, Telagram चैनल से जुड़िए

Google News
Tags:

About The Author

Post Comment

Comment List

Advertisement

Latest News

जनरल डिब्बे में कर रहे हैं यात्रा, तो इस योजना से ले सकते हैं कम कीमत पर खाना जनरल डिब्बे में कर रहे हैं यात्रा, तो इस योजना से ले सकते हैं कम कीमत पर खाना
Photo: RailMinIndia FB page
विजयेंद्र बोले- ईश्वरप्पा को भाजपा से निष्कासित किया गया, क्योंकि वे ...
तुष्टीकरण और वोटबैंक की राजनीति कांग्रेस के डीएनए में हैं: मोदी
संदेशखाली में वोटबैंक के लिए ममता दीदी ने गरीब माताओं-बहनों पर अत्याचार होने दिया: शाह
इंडि गठबंधन पर नड्डा का प्रहार- परिवारवादी पार्टियां अपने परिवारों को बचाने में लगी हैं
'सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों के पास डिफॉल्टरों के खिलाफ लुक आउट सर्कुलर जारी करने की शक्ति नहीं'
कांग्रेस के राज में हनुमान चालीसा सुनना भी गुनाह हो जाता है: मोदी