अफगानिस्तान से निकाले गए 146 भारतीय दोहा से भारत लौटे

अफगानिस्तान से निकाले गए 146 भारतीय दोहा से भारत लौटे

अफगानिस्तान से निकाले गए 146 भारतीय दोहा से भारत लौटे

प्रतीकात्मक चित्र। स्रोत: PixaBay

नई दिल्ली/भाषा। अफगानिस्तान से निकाले गए भारत के 146 भारतीय नागरिक कतर की राजधानी से चार अलग-अलग विमानों के जरिए सोमवार को भारत पहुंचे। इन नागरिकों को अमेरिका और उत्तरी अटलांटिक संधि संगठन (नाटो) के विमान के जरिए पिछले कुछ दिन में काबुल से दोहा ले जाया गया था।

मामले से संबंधित जानकारी रखने वाले लोगों ने बताया कि अफगानिस्तान पर तालिबान के कब्जे के बाद तनावग्रस्त देश में फंसे अपने नागरिकों और अफगान भागीदारों को निकालने के भारत के अभियान के तहत इन लोगों को दिल्ली लाया गया। काबुल में निकासी अभियान शुरू करने के बाद दोहा से भारत लाया गया यह भारतीयों का दूसरा जत्था है। इससे पहले, रविवार को दोहा से एक विशेष विमान के जरिए 135 भारतीय दिल्ली पहुंचे थे।

दोहा से स्वदेश लौटे भारतीयों के दूसरे जत्थे में से 104 लोगों को ‘विस्तारा’ की उड़ान से, 30 को ‘कतर एयरवेज़’ और 11 को ‘इंडिगो’ की उड़ान से वापस लाया गया। एक व्यक्ति ‘एअर इंडिया’ की उड़ान से भी लौटा।

अफगानिस्तान की राजधानी से अपने नागरिकों को बाहर निकालने के अपने प्रयासों के तहत भारत तीन उड़ानों के जरिए दो अफगान सांसदों समेत 392 लोगों को रविवार को देश वापस लाया था। अमेरिकी सैनिकों की स्वदेश वापसी की पृष्ठभूमि में तालिबान ने अफगानिस्तान में इस महीने तेजी से अपने पांव पसारते हुए राजधानी काबुल समेत वहां के अधिकतर इलाकों पर कब्जा जमा लिया है।

Google News
Tags:

About The Author

Post Comment

Comment List

Advertisement

Latest News

अदालत पहुंचकर केजरीवाल बोले- आबकारी नीति मामला एक ... है! अदालत पहुंचकर केजरीवाल बोले- आबकारी नीति मामला एक ... है!
नई दिल्ली/दक्षिण भारत। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आबकारी नीति से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में सुनवाई के लिए...
मनरेगा में मजदूरी संशोधित, विभिन्न राज्यों में 4-10 प्रतिशत के बीच वृद्धि
इस देश में सर्वेक्षण का दावा: बस इतने समय की बात और, उसके बाद बाजार से गायब हो जाएंगे नोट!
पश्चिम बंगाल: ममता बनर्जी पर 'टिप्पणी' को लेकर दिलीप घोष के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज
देश की सबसे अमीर महिलाओं में नाम शुमार, इन्होंने भी छोड़ा कांग्रेस का साथ!
आत्महत्या की कोशिश के कुछ दिनों बाद इरोड के सांसद गणेशमूर्ति का निधन
'दोस्ती' में धमाकों की दहशत