राहत की खबर: उपचाराधीन मरीजों की संख्या में आ रही कमी, लाखों हो रहे स्वस्थ

राहत की खबर: उपचाराधीन मरीजों की संख्या में आ रही कमी, लाखों हो रहे स्वस्थ

राहत की खबर: उपचाराधीन मरीजों की संख्या में आ रही कमी, लाखों हो रहे स्वस्थ

फोटो स्रोत: PixaBay

नई दिल्ली/दक्षिण भारत। देश में कोरोना संक्रमण की बढ़ते मामलों की रफ्तार में कमी देखने को मिल रही है। यह उन पाबंदियों का नतीजा हो सकता है जो विभिन्न राज्य सरकारों ने संक्रमण के मामलों पर लगाम कसने के लिए लगाई हैं।

आंकड़ों के बारे में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि पिछले 24 घंटे में उपचाराधीन मामलों की संख्या में 11,122 की कमी आई है। इससे देश में इलाज करा रहे संक्रमितों की संख्या 37,04,099 हो गई है।

बता दें कि इलाज करा रहे मरीजों की संख्या में यह कमी लगातार दूसरे दिन दिखाई दी है। इस प्रकार संक्रमितों में से 15.87 प्रतिशत लोग ही अभी इलाज करा रहे हैं। दूसरी ओर, पिछले 24 घंटों में 3,55,338 मरीज स्वस्थ भी हो गए हैं।

इस प्रकार भारत में कोरोना को परास्त करने वालों का आंकड़ा लगातार बढ़कर 1,93,82,642 तक जा पहुंचा है। अगर स्वस्थ होने वालों की संख्या में यह बढ़त जारी रही और नए मामलों में उल्लेखनीय कमी आई, तो उम्मीद की जा सकती है कि आने वाले कुछ दिनों में हालात बहुत बेहतर हो जाएंगे।

मंत्रालय के अनुसार, एक दिन में संक्रमण के 3,48,421 नए मामले आए हैं। इनमें से 71.22 प्रतिशत का ताल्लुक महाराष्ट्र, कर्नाटक, केरल, तमिलनाडु, उत्तर प्रदेश, आंध्र प्रदेश, पश्चिम बंगाल, राजस्थान, दिल्ली और हरियाणा से है।

कोरोना संक्रमितों की सर्वाधिक संख्या वाले राज्य महाराष्ट्र, कर्नाटक और केरल हैं। यहां क्रमश: 40,956 और 39,510 तथा 37,290 नए मामले देखे गए हैं। हालांकि राष्ट्रीय स्तर पर मृत्यु दर 1.09 प्रतिशत है, जो चिंताजनक है। इसके लिए जरूरी है कि जरूरी सावधानी बरती जाए और कोरोना संक्रमण की चेन तोड़ी जाए ताकि अधिक लोग इसकी चपेट में न आएं।

Google News
Tags:

About The Author

Post Comment

Comment List