तृणमूल समेत अन्य दलों के लिए परिवार ही पार्टी, भाजपा के लिए पार्टी ही परिवार: नड्डा

तृणमूल समेत अन्य दलों के लिए परिवार ही पार्टी, भाजपा के लिए पार्टी ही परिवार: नड्डा

तृणमूल समेत अन्य दलों के लिए परिवार ही पार्टी, भाजपा के लिए पार्टी ही परिवार: नड्डा

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा

कोलकाता/दक्षिण भारत। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने बुधवार को कोलकाता में पार्टी के राज्य चुनाव कार्यालय और 9 जिला कार्यालयों के उद्घाटन के अवसर पर पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।

नड्डा ने कहा कि भारतीय जनसंघ और भाजपा का बंगाल से विशेष संबंध है। भारतीय जनसंघ को पहले शुरू काल में जो दो राष्ट्रीय अध्यक्ष मिले, वो बंगाल से मिले हैं। जनसंघ की स्थापना ही स्व. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रेरणा से शुरू हुई थी।

नड्डा ने कहा कि राजनीतिक दृष्टि से विचारों का आदान-प्रदान करना प्रजातंत्र की खूबसूरती है। पश्चिम बंगाल तो विचारों के आदान—प्रदान के लिए जाना गया है। विश्व भारती, रवींद्र नाथ टैगोर की ये जन्मभूमि है।

नड्डा ने कहा कि आज मैं यहां कार्यालय के उद्घाटन कार्यक्रम में आया हूं। मुझे खुशी है कि आज भाजपा के यहां 9 कार्यालय समर्पित हुए हैं। बंगाल में आगे चलकर भाजपा के 38 कार्यालय बनने हैं।

नड्डा ने कहा कि आज जिन कार्यालयों का शिलान्यास हुआ, वे सभी आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित होगें। इनमें ई-लाइब्रेरी, इंटरनेट, वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग की सुविधा, मीटिंग हॉल जैसी कई सुविधाएं होंगी। नड्डा ने कहा कि भाजपा कार्यालय से दोनों तरफ का ग्रोथ है- हार्डवेयर और सॉफ्टवेयर। भाजपा के कार्यकर्ता भी बढ़ रहे हैं और कार्यालय भी बढ़ रहे हैं।

नड्डा ने कहा कि कार्यालय संस्कार के केंद्र हैं, भाजपा कार्यालय से चलती हैं। अन्य पार्टियां घरों से चलती हैं, यहीं उनके कार्यालय हैं। अन्य दलों के लिए परिवार ही पार्टी है, तृणमूल भी इससे अलग नहीं है, वो भी परिवार की पार्टी बन गई है। लेकिन भाजपा के लिए पार्टी ही परिवार है।

नड्डा ने कहा कि रवींद्रनाथजी ने जिस तरह से देश को दृष्टि दी, वो सभी जानते हैं, लेकिन आज बंगाल में असहिष्णुता बढ़ती जा रही है। कल राजस्थान में बीडीसी जिला परिषद के चुनाव हुए। किसानों ने एक तरफा फैसला भाजपा के पक्ष में दिया है।

नड्डा ने कहा कि बंगाल में भाजपा ने एक लंबी लड़ाई लड़ी है। नौ साल पहले बंगाल में हमारा वोट प्रतिशत 4 था। साल 2014 में हमारी सीटें 2 हो गईं और हमारा वोट प्रतिशत 18 पहुंचा। साल 2019 में हमारी सीटें 18 हुईं और हमारा वोट प्रतिशत 40 पहुंचा। साल 2021 के चुनाव में भाजपा 200 सीट से विजयी होगी।

नड्डा ने कहा कि बंगाल की जनता भाजपा के साथ है, मोदीजी के साथ है। बंगाल में अब अंतिम छलांग लगानी बाकी है और वो अब हम लोग आपके आशीर्वाद से 2021 में लगाएंगे और यहां ममताजी की सरकार को उखाड़ देंगे एवं भाजपा सरकार बनाएंगे।

नड्डा ने कहा कि बंगाल में भाजपा के कार्यकर्ताओं ने लॉकडाउन में बहुत मेहनत करके गरीबों की सेवा की है। गरीबों को 1 करोड़ 6 लाख फूड पैकेट भाजपा कार्यकर्ताओं ने बांटे, 30 हजार राशन किट, 31 लाख फेसकवर, 1 करोड़ लोगों को पीएम केयर फंड से जोड़ा है।

नड्डा ने कहा कि जब मैं पश्चिम बंगाल में आया हूं तो मुझे दुख भी होता है, शर्मसार भी होता हूं। जो बंगाल संस्कृति, विराट हृदय, सोनार बंगाल के लिए जाना जाता था, आज वहां हिंसा, भ्रष्टाचार, भाई-भतीजावाद, अपना-पराया और विकास के विरुद्ध कार्य तृणमूल सरकार कर रही है।

नड्डा ने कहा कि बंगाल में 130 कार्यकर्ताओं ने अपनी जान दे दी। मैंने यहां 100 कार्यकर्ताओं का तर्पण खुद किया है। क्या ये वही बंगाल है जो अपनी संस्कृति के लिए जाना जाता था? ये इंसानियत के भी विरुद्ध हैं और ये राजनीतिक असहिष्णुता की पराकाष्ठा है।

नड्डा ने कहा कि मैं बंगाल में भाजपा कार्यकर्ताओं को बधाई देता हूं कि वो हिम्मत के साथ जुटे हुए हैं। मैं आपको विश्वास दिलाता हूं कि हमारा कार्यकर्ता 2021 में ममता सरकार को उखाड़कर फेकेंगे।

Google News
Tags:

About The Author

Post Comment

Comment List