तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने हमारे कार्यकर्ताओं की पिटाई की: भाजपा

तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने हमारे कार्यकर्ताओं की पिटाई की: भाजपा

तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने हमारे कार्यकर्ताओं की पिटाई की: भाजपा

भारतीय जनता पार्टी

कोलकाता/भाषा। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने आरोप लगाया कि पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा की यात्रा से पहले पश्चिम बंगाल के 24 परगना जिले में डायमंड हार्बर में तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने उनके कार्यकर्ताओं के साथ मारपीट की।

भाजपा की राज्य इकाई के सूत्रों ने बताया कि नड्डा के कार्यक्रम स्थल से पार्टी के बैनरों को फाड़ दिया गया और उनके कुछ कार्यकर्ताओं के साथ तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने मार-पिटाई की।

भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मुकुल रॉय ने आरोप लगाया कि पश्चिम बंगाल में ‘जंगल राज’ चल रहा है। रॉय ने कहा, ‘बंगाल में कानून का राज खत्म हो गया है। विपक्षी पार्टियों को उनके कार्यक्रम आयोजित करने की अनुमति नहीं मिल रही है। राज्य में जंगल राज्य चल रहा है।’

हालांकि तृणमूल कांग्रेस के स्थानीय नेताओं ने इन आरोपों से इनकार किया है। उन्होंने कहा कि ये आरोप ‘निराधार’ और ‘राजनीति से प्रेरित’ हैं। नड्डा बुधवार को दो दिवसीय यात्रा पर यहां पहुंचे हैं और वे राज्य में भाजपा की गतिविधियों का जायजा लेंगे और लोगों तक पहुंचने के पार्टी के अभियान में हिस्सा लेंगे। ये कार्यक्रम आगामी 2021 विधानसभा चुनाव से पहले हो रहे हैं।

Google News
Tags:

About The Author

Post Comment

Comment List