कश्मीर: आतंकियों ने की गोलीबारी, 2 पुलिसकर्मी शहीद, 2 नागरिकों की भी मौत

कश्मीर: आतंकियों ने की गोलीबारी, 2 पुलिसकर्मी शहीद, 2 नागरिकों की भी मौत

कश्मीर: आतंकियों ने की गोलीबारी, 2 पुलिसकर्मी शहीद, 2 नागरिकों की भी मौत

सुरक्षा बलों के जवान। प्रतीकात्मक चित्र। स्रोत: PixaBay

श्रीनगर/दक्षिण भारत। जम्मू-कश्मीर में बारामुला जिले के सोपोर शहर में शनिवार को आतंकवादियों ने गोलीबारी की। यह हमला सुरक्षाबलों को निशाना बनाते हुए किया गया। इसमें दो पुलिसकर्मी शहीद हो गए। वहीं, दो नागरिकों की भी मौत हो गई। हमले में पुलिसकर्मी समेत तीन अन्य के घायल होने के समाचार हैं।

जानकारी के अनुसार, आतंकवादियों ने उत्तर कश्मीर जिले में सोपोर मेन चौक के निकट दोपहर को केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) और पुलिस के एक संयुक्त दल को निशाना बनाते हुए गोलियां चलाईं।

जानकारी के अनुसार, इससे दो पुलिसकर्मी शहीद हो गए। हमले में दो नागरिकों को गोलियां लगने से उनकी भी मौत हो गई। उनके अलावा एक पुलिसकर्मी और दो अन्य लोग घायल हुए हैं। उन्हें निकट स्थित अस्पताल में भर्ती कराया गया। इसके बाद घायल पुलिसकर्मी को 92 बेस अस्पताल भेज दिया गया।

अधिकारियों ने बताया कि संबंधित इलाके की तुरंत घेराबंदी कर ली गई। घटना के पीछे जिन आतंकियों का हाथ है, उनकी तलाश जारी है।

Google News
Tags:

About The Author

Post Comment

Comment List

Advertisement

Latest News

जो वोटबैंक के लालच के कारण रामलला के दर्शन नहीं करते, उन्हें जनता माफ नहीं करेगी: शाह जो वोटबैंक के लालच के कारण रामलला के दर्शन नहीं करते, उन्हें जनता माफ नहीं करेगी: शाह
शाह ने कहा कि राहुल गांधी और प्रियंका वाड्रा हर तीन महीने में छुट्टियां मनाने विदेश जाते हैं
इंडि गठबंधन वालों को इस चुनाव में लड़ने के लिए उम्मीदवार ही नहीं मिल रहे: मोदी
नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता दस वर्ष बाद भी बरकरार है: विजयेन्द्र येडीयुरप्पा
टेस्ला के सीईओ एलन मस्क के भारत दौरे के बारे में आई बड़ी खबर
आ गए संशोधित आंकड़े, तमिलनाडु में इतना हुआ मतदान
डीपफेक की खतरनाक डगर
जनता ने '300 पार' करवाया तो हमने धारा-370 समाप्त कर दी, 5वीं बड़ी अर्थव्यवस्था बना दी: शाह