समुद्र में गए मछुआरे के जाल में फंस गई ऐसी चीज, देखकर हर कोई रह गया हैरान!

समुद्र में गए मछुआरे के जाल में फंस गई ऐसी चीज, देखकर हर कोई रह गया हैरान!

समुद्र में गए मछुआरे के जाल में फंस गई ऐसी चीज, देखकर हर कोई रह गया हैरान!

प्रतीकात्मक चित्र

बालासोर/भाषा। ओडिशा के बालासोर जिले में बंगाल की खाड़ी में मछली पकड़ने गया मछुआरों का एक समूह तब हैरत में पड़ गया जब उनके जाल में मछली की जगह मानवरहित यान (यूएवी) फंस गया।

तालपडा गांव के मछुआरों की जाल में यह यूएवी सोमवार को फंसा था। सूत्रों ने बताया कि बाद में इसकी पहचान हुई कि यह समीप के चांदीपुर के एकीकृत परीक्षण रेंज (आईटीआर) का मानव रहित यान है।

आईटीआर के सूत्रों ने बताया कि दूरस्थ रूप से लक्षित इस यूएवी को बंशी कहा जाता है और यह आठ फुट लंबा और 50 किलोग्राम का है। सूत्रों ने बताया कि इसका ज्यादातर इस्तेमाल परीक्षण और अभ्यास में किया जाता है।

उन्होंने कहा कि घबराने की कोई जरूरत नहीं है क्योंकि यह रिमोट से नियंत्रित नष्ट होने योग्य विमान है और कई बार इस्तेमाल के दौरान यह समुद्र में गिर जाता है। मछुआरों का कहना है कि वह यूएवी को जाल में फंसा देखकर डर गए थे।

रक्षा सूत्रों ने बताय कि इस विमान का इस्तेमाल सतह से हवा और हवा से हवा मार करने वाली मिसाइलों और हथियार प्रणाली के हवाई लक्ष्य के रूप में किया जाता है।

Google News
Tags:

About The Author

Post Comment

Comment List

Advertisement

Latest News

जनरल डिब्बे में कर रहे हैं यात्रा, तो इस योजना से ले सकते हैं कम कीमत पर खाना जनरल डिब्बे में कर रहे हैं यात्रा, तो इस योजना से ले सकते हैं कम कीमत पर खाना
Photo: RailMinIndia FB page
विजयेंद्र बोले- ईश्वरप्पा को भाजपा से निष्कासित किया गया, क्योंकि वे ...
तुष्टीकरण और वोटबैंक की राजनीति कांग्रेस के डीएनए में हैं: मोदी
संदेशखाली में वोटबैंक के लिए ममता दीदी ने गरीब माताओं-बहनों पर अत्याचार होने दिया: शाह
इंडि गठबंधन पर नड्डा का प्रहार- परिवारवादी पार्टियां अपने परिवारों को बचाने में लगी हैं
'सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों के पास डिफॉल्टरों के खिलाफ लुक आउट सर्कुलर जारी करने की शक्ति नहीं'
कांग्रेस के राज में हनुमान चालीसा सुनना भी गुनाह हो जाता है: मोदी