विनोद तावड़े बने भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव, भारती घोष, शहजाद पूनावाला बने राष्ट्रीय प्रवक्ता

विनोद तावड़े बने भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव, भारती घोष, शहजाद पूनावाला बने राष्ट्रीय प्रवक्ता

भारती घोष भारतीय पुलिस सेवा की पूर्व अधिकारी हैं


नई दिल्ली/भाषा। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष जेपी नड्डा ने अपनी टीम में महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री व वरिष्ठ नेता विनोद तावड़े को महासचिव नियुक्त किया है। साथ ही बिहार के ऋतुराज सिन्हा और झारखंड की आशा लकड़ा को राष्ट्रीय सचिव जबकि पश्चिम बंगाल की भारती घोष और कांग्रेस के पूर्व नेता शहजाद पूनावाला को राष्ट्रीय प्रवक्ता बनाया गया है।

भाजपा महासचिव अरुण सिंह की ओर से जारी एक आधिकारिक बयान में इन नियुक्तियों की रविवार को घोषणा की गई। तावड़े अभी तक नड्डा की राष्ट्रीय पदाधिकारियों की टीम में सचिव के पद पर थे और वह हरियाणा का प्रभार संभाल रहे थे। उन्हें प्रोन्नत कर राष्ट्रीय महासचिव की जिम्मेदारी दी गई है।

अरुण सिंह के अलावा कैलाश विजयवर्गीय, दुष्यंत गौतम, डी पुरंदेश्वरी, सीटी रवि, तरुण चुग और दिलीप सैकिया वर्तमान में राष्ट्रीय महासचिव की जिम्मेदारी निभा रहे हैं। अब इसमें नया नाम तावड़े का जुड़ गया है।

भाजपा की बिहार इकाई में पदाधिकारी रह चुके ऋतुराज सिन्हा पार्टी के वरिष्ठ नेता व पूर्व राज्यसभा सदस्य आर के सिन्हा के पुत्र हैं। आशा लकड़ा रांची की महापौर हैं। भारती घोष भारतीय पुलिस सेवा की पूर्व अधिकारी हैं। वह 2019 में भाजपा में शामिल हो गई थीं।

Google News
Tags:

About The Author

Post Comment

Comment List

Advertisement

Latest News

ओडिशा में बोले शाह- नवीन बाबू का मानना है कि यहां आयुष्मान योजना लागू हुई तो मोदी लोकप्रिय हो जाएंगे ओडिशा में बोले शाह- नवीन बाबू का मानना है कि यहां आयुष्मान योजना लागू हुई तो मोदी लोकप्रिय हो जाएंगे
शाह ने कहा कि देश में सबसे ज्यादा खनिज संपदा ओडिशा में है और सबसे ज्यादा गरीबी भी यहीं है...
बेंगलूरु: महिलाओं के स्वास्थ्य और कैंसर संबंधी जागरूकता के लिए जानकारी दी
पिछले 10 वर्षों में हम अभूतपूर्व परिवर्तन लेकर आए, कांग्रेस-टीआरएस भ्रष्टाचार में व्यस्त रहीं: शाह
हथियारों के दलाल नहीं चाहते कि सेना आत्मनिर्भर बने, वे मोदी के खिलाफ एकजुट हो गए: प्रधानमंत्री
फर्जी सीबीआई अधिकारी बताकर एमएनसी की सेवानिवृत्त निदेशक से ठग लिए 25 करोड़ रुपए!
भाजपा के लिए देश से बड़ा कुछ नहीं, कांग्रेस के लिए अपना परिवार ही सबकुछ है: मोदी
पाकिस्तानी कारोबारी बोले- मुल्क में व्यापार करना हुआ 'लगभग असंभव', भारत से वार्ता करें शहबाज़