बंगाल वो प्रदेश बन गया जहां वर्दी का इस्तेमाल राजनीतिक महत्वाकांक्षाओं के लिए किया जाता है: भाजपा

बंगाल वो प्रदेश बन गया जहां वर्दी का इस्तेमाल राजनीतिक महत्वाकांक्षाओं के लिए किया जाता है: भाजपा

बंगाल वो प्रदेश बन गया जहां वर्दी का इस्तेमाल राजनीतिक महत्वाकांक्षाओं के लिए किया जाता है: भाजपा

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता गौरव भाटिया। फोटो स्रोत: भाजपा ट्विटर अकाउंट।

नई दिल्ली/दक्षिण भारत। भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता गौरव भाटिया ने गुरुवार को पार्टी मुख्यालय में प्रेस वार्ता को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि आप सभी को ज्ञात होगा कि कलकत्ता उच्च न्यायालय ने पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव परिणाम के बाद हुई हिंसा पर एक अहम फैसला दिया है। यह फैसला 5 न्यायाधीशों की खंडपीठ ने दिया है।

भाटिया ने कहा कि इसमें एक विशेष बात यह भी है कि कलकत्ता उच्च न्यायालय के पांचों जजों ने एकमत से कहा है कि जिन निर्दोष लोगों ने उत्पीड़न सहा, जिनके परिजन को मार दिया गया, जिन महिलाओं ने अस्मिता खोई है, उन्हें इंसाफ मिलना चाहिए, यह इंसाफ निष्पक्ष जांच के बाद ही संभव है।

भाटिया ने कहा कि बंगाल में चुनाव के बाद हिंसा हुई, हत्या को ममता बनर्जी नहीं रोक पाईं, उसके बाद लोगों को इंसाफ दिलाने में भी ममताजी विफल रहीं। पश्चिम बंगाल वो प्रदेश बन गया है, जहां वर्दी का इस्तेमाल अपनी राजनीतिक महत्वाकांक्षाओं की पूर्ति के लिए किया जाता है।

भाटिया ने कहा कि उच्च न्यायालय ने कहा है कि सीबीआई जांच करेगी और अभी तक जो भी सबूत इकट्ठे किए गए हैं, वो सब सीबीआई को दे दिए जाएंगे। एक स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम और बना दी गई है, जो हत्या और महिलाओं के खिलाफ हुए अपराधों से अलग हिंसा के मामलों की जांच करेगी। उच्चतम न्यायालय के रिटायर्ड जज की देखरेख में यह सब किया जाएगा।

भाटिया ने कहा कि हमारे जो भाई-बहन पश्चिम बंगाल में हैं, हम उन्हें यह संदेश जरूर देना चाहेंगे कि उनको इंसाफ मिले ये हमारी प्राथमिकता है। जब तक आपको इंसाफ नहीं मिलता तब तक भाजपा हर उस परिवार और पीड़ित के साथ खड़ी है, जिसके साथ तृणमूल कांग्रेस के गुंडों ने और ममता बनर्जी ने अन्याय किया है।

Google News
Tags:

About The Author

Post Comment

Comment List