आंध्र प्रदेश: 170 लोगों को अज्ञात बीमारी के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया

आंध्र प्रदेश: 170 लोगों को अज्ञात बीमारी के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया

आंध्र प्रदेश: 170 लोगों को अज्ञात बीमारी के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया

मरीजों का हालचाल जानते स्वास्थ्य मंत्री अल्ला काली कृष्णा श्रीनिवास। फोटो: Twitter

एलुरु/दक्षिण भारत। आंध्र प्रदेश के पश्चिम गोदावरी जिले में एलुरु स्थित राजकीय सामान्य अस्पताल (जीजीएच) में पिछले कुछ दिनों में कई महिलाओं और बच्चों सहित करीब 170 लोगों को अज्ञात बीमारी के कारण भर्ती कराया गया है।

अधिकारियों के अनुसार, शनिवार रात तक मरीजों की संख्या 55 थी, जो रविवार सुबह तक बढ़कर 170 हो गई। इनका इलाज करने वाले एक डॉक्टर ने बताया कि मरीजों में चक्कर आने, सिरदर्द और मिर्गी जैसे लक्षण देखे गए हैं।

एक रिपोर्ट के अनुसार, इनमें से ज्यादातर मामले कोबाड़ी थोटा, कोथापेटा, तोरपु वीधी और अरुंधति पेटा से सामने आए हैं। मरीजों की तादाद बढ़ने के बाद पश्चिम गोदावरी और कृष्णा जिलों के विभिन्न अस्पतालों की मेडिकल टीमों को कॉलोनियों में ले जाया गया।

एक डॉक्टर ने बताया कि पानी, भोजन और रक्त के नमूने फोरेंसिक साइंस लेबोरेटरी को भेजे गए हैं और रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। सीटी स्कैन और एक्स-रे रिपोर्ट सामान्य हैं।

उपमुख्यमंत्री व स्वास्थ्य मंत्री अल्ला काली कृष्णा श्रीनिवास, कलेक्टर आर. मुत्याला राजू, पुलिस अधीक्षक के. नारायण नाइक, संयुक्त कलेक्टर हिमांशु शुक्ला और अन्य अधिकारियों ने जीजीएच का दौरा किया और मरीजों की स्थिति के बारे में जानकारी ली।

Google News
Tags:

About The Author

Post Comment

Comment List

Advertisement

Latest News