कोरोना महामारी के बीच देश के लिए आई यह अच्छी खबर

कोरोना महामारी के बीच देश के लिए आई यह अच्छी खबर

कोरोना महामारी के बीच देश के लिए आई यह अच्छी खबर

प्रतीकात्मक चित्र। स्रोत: PixaBay

नई दिल्ली/भाषा। भारत मौसम विज्ञान विभाग के विस्तृत पूर्वानुमान के अनुसार केरल में मॉनसून का अपने सामान्य समय पर एक जून के करीब आगमन होगा। पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय में सचिव एम राजीवन ने बृहस्पतिवार को इस बारे में बताया।उन्होंने बताया कि भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) 15 मई को आधिकारिक मॉनसून पूर्वानुमान जारी करेगा।

उन्होंने ट्वीट किया, ‘मॉनसून 2021 अपडेट: भारत मौसम विज्ञान विभाग के विस्तृत पूर्वानुमान के अनुसार केरल में एक जून के करीब मॉनसून का आगमन होगा। यह आरंभिक पूर्वानुमान है। भारत मौसम विज्ञान विभाग का आधिकारिक मॉनसून पूर्वानुमान 15 मई को और बारिश से संबंधी पूर्वानुमान 31 मई को जारी होगा।’

आईएमडी ने बताया कि दक्षिण-पश्चिम मॉनसून के इस साल सामान्य रहने के आसार हैं। देश में 75 प्रतिशत बारिश दक्षिण-पश्चिम मॉनसून के कारण होती है। दीर्घावधि के हिसाब से औसत बारिश 98 प्रतिशत तक होगी और इसमें पांच प्रतिशत की कमी-वृद्धि हो सकती है।

Google News
Tags:

About The Author

Post Comment

Comment List

Advertisement

Latest News

रामेश्वरम कैफे धमाका: एनआईए ने वांछित 2 आरोपियों पर लाखों रु. के इनाम की घोषणा की रामेश्वरम कैफे धमाका: एनआईए ने वांछित 2 आरोपियों पर लाखों रु. के इनाम की घोषणा की
Photo: NIA X account
हमारी प्रतिबद्धता भारत को दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनाने की: मोदी
देवेगौड़ा का दावा- ये 2 नेता राष्ट्रीय स्तर पर सभी समस्याओं का कर सकते हैं समाधान
तेदेपा ने आंध्र प्रदेश में लोकसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की अंतिम सूची की घोषणा की
महागठबंधन ने बिहार में सीट बंटवारे की घोषणा की, इतनी सीटों पर चुनाव लड़ेगी लालू की पार्टी
बिल गेट्स के साथ बातचीत में मोदी ने किन ​बातों पर दिया जोर?
मुख्तार अंसारी की मौत पर मायावती ने दिया यह बड़ा बयान