पुडुचेरी की उपराज्यपाल ने चेन्न्ई में स्कूटर से गिरी घायल महिला को पहुंचाया अस्पताल

सौंदरराजन परिजनों के साथ पोंगल मनाने चेन्न्ई में थी

पुडुचेरी/दक्षिण्ा भारत/ पुडुचेरी की उपराज्यपाल तमिलिसाई सौंदरराजन ने स्कूटर से गिरी बुजुर्ग महिला की मदद की। महिला चेन्न्ई में स्कूटर चलाते समय गिरने से बेहोश हो गई थी, जिसे समय पर अस्पताल में भर्ती करा दिया गया। सौंदरराजन शुक्रवार को अपने घर पर परिजनों के साथ पोंगल त्योहार मनाने के लिए चेन्न्ई में थीं। फसल के उत्सव के आयोजन के दौरान सौंदरराजन ने सालिग्रामम में अपने आवास के बाहर एक महिला को स्कूटर से गिरते देखा और तत्काल महिला को अस्पताल ले जाने के लिए एंबुलेंस की व्यवस्था की।
महिला को अस्पताल ले जाने से पहले उपराज्यपाल ने खुद एंबुलेंस के अंदर उसकी स्वास्थ्य की स्थिति की जांच की। यहां उपराज्यपाल के कार्यालय से जारी एक विज्ञप्ति में कहा गया है कि तमिलिसाई सौंदरराजन (पोंगल त्योहार मनाने के लिए) चेन्न्ई में थीं। महिला की जान बचाने के लिए समय रहते सौंदरराजन के इस कदम की वहां उपस्थित सभी लोगों ने सराहना की।
 

Google News
Tags:

About The Author

Post Comment

Comment List

Advertisement

Latest News

उप्र: गैंगस्टर से नेता बने मुख्तार अंसारी का निधन उप्र: गैंगस्टर से नेता बने मुख्तार अंसारी का निधन
बांदा/लखनऊ/दक्षिण भारत। गैंगस्टर से नेता बने और जेल में बंद मुख्तार अंसारी की गुरुवार को उत्तर प्रदेश के बांदा मेडिकल...
सावित्री जिंदल कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुईं
एयर कमोडोर संतोष केपी हेगड़े ने वायुसेना स्टेशन की कमान संभाली
बीजद के संस्थापक सदस्य, 6 बार के लोकसभा सांसद ... अब भाजपा में शामिल हुए
अदालत ने केजरीवाल की ईडी हिरासत 1 अप्रैल तक बढ़ाई
अदालत पहुंचकर केजरीवाल बोले- आबकारी नीति मामला एक ... है!
मनरेगा में मजदूरी संशोधित, विभिन्न राज्यों में 4-10 प्रतिशत के बीच वृद्धि