तब्बू, करीना और कृति की 'क्रू' ने पहले दिन की कमाई से बना दिया यह रिकॉर्ड

इसका निर्माण अनिल कपूर, रिया कपूर, एकता कपूर और शोभा कपूर ने किया है

तब्बू, करीना और कृति की 'क्रू' ने पहले दिन की कमाई से बना दिया यह रिकॉर्ड

Photo: EktaaRKapoor X account

मुंबई/दक्षिण भारत। तब्बू, करीना कपूर खान और कृति सैनन अभिनीत कॉमेडी मूवी 'क्रू' ने बॉक्स ऑफिस पर अपने शुरुआती दिन में वैश्विक स्तर पर 20.07 करोड़ रुपए की कमाई की है। निर्माताओं ने शनिवार को यह जानकारी दी।

राजेश ए कृष्णन द्वारा निर्देशित यह फिल्म शुक्रवार को देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज हुई। इसका निर्माण अनिल कपूर, रिया कपूर, एकता कपूर और शोभा कपूर ने किया है।

निर्माताओं के अनुसार, फिल्म ने 'दुनियाभर में तीन महिला प्रधान फिल्म के लिए अब तक की सबसे बड़ी ओपनिंग' दर्ज करके एक रिकॉर्ड बनाया है। भारत में फिल्म का नेट कलेक्शन 10.28 करोड़ रुपए है।

इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट में निर्माता एकता आर कपूर ने लिखा, 'थैंक्यू इंडिया! मेरी लड़कियों और हमारे निर्देशक ने दुनिया को दिखाया कि यह कैसे किया जाता है! वर्ल्ड वाइड धमाका!'

तब्बू और कृति ने भी 'क्रू' के पहले दिन के कलेक्शन का जश्न मनाया और इसे 'ऐतिहासिक' बताया।

उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पेज पर पोस्ट किया, 'हम अपने दल के प्रति प्रेम से अभिभूत हैं! दुनियाभर में हिंदी सिनेमा के इतिहास की सबसे बड़ी महिला प्रधान ओपनर! 'क्रू' अभी सिनेमाघरों में है।'

Google News

About The Author

Post Comment

Comment List

Advertisement

Latest News

1.08 करोड़ रु. नकद, लाखों के आभूषण ... भ्रष्टाचार मामले में फरार पुलिसकर्मी के घर मिला इतना सामान! 1.08 करोड़ रु. नकद, लाखों के आभूषण ... भ्रष्टाचार मामले में फरार पुलिसकर्मी के घर मिला इतना सामान!
छत्रपति संभाजीनगर/दक्षिण भारत। महाराष्ट्र के बीड जिले में पुलिस ने भ्रष्टाचार के एक मामले में नामित पुलिसकर्मी के घर से...
वैभव लौटाएं
आईटीआई लि. को बिहार में सोलर स्ट्रीट लाइट सिस्टम के लिए 37.5 करोड़ रु. के एलओआई मिले
165वीं एसएलबीसी बैठक: पीएमजेजेबीवाई और पीएमएसबीवाई के तहत आबादी को कवर करने की सलाह दी
सोनाक्षी बोलीं- अगर आप मुझे सही रोल और सही निर्देशक दें तो मैं ...
पटनायक के वर्षों शासन करने के बावजूद ओडिशा में उच्च बेरोजगारी है: खरगे
इंडि गठबंधन वाले बिहार को फिर से 'लालटेन युग' में ले जाना चाहते हैं: शाह