उत्तर प्रदेश: योगी आदित्यनाथ ने बड़ौत हादसे पर दु:ख जताया

प्राथमिक उपचार के बाद 20 लोगों को छुट्टी दे दी गई

उत्तर प्रदेश: योगी आदित्यनाथ ने बड़ौत हादसे पर दु:ख जताया

Photo: MYogiAdityanath FB Page

लखनऊ/दक्षिण भारत। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को बागपत जिले में हुए हादसे पर दु:ख जताया। उन्होंने कहा, 'जनपद बागपत में दुर्भाग्यपूर्ण घटना में हुई जनहानि अत्यंत दुःखद है। मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिजन के साथ हैं।'

Dakshin Bharat at Google News
मुख्यमंत्री ने कहा, 'जिला प्रशासन के अधिकारियों को राहत कार्यों को तेजी से संचालित करने तथा घायलों के समुचित उपचार के निर्देश दिए हैं। प्रभु श्रीराम से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान एवं घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्रदान करें।'

बता दें कि बागपत जिले के बड़ौत में आयोजित भगवान आदिनाथ के निर्वाण लड्डू पर्व पर मानस्तम्भ परिसर में बना लकड़ी का एक ढांचा गिरने से पांच लोगों की मौत हो गई और 40 से ज्यादा लोग घायल हो गए। 

जिलाधिकारी अस्मिता लाल ने कहा, 'बड़ौत में जैन समुदाय के एक कार्यक्रम में लकड़ी का ढांचा गिर गया। यह कार्यक्रम पिछले 30 वर्षों से यहां आयोजित किया जा रहा था। इस बार कार्यक्रम के दौरान लकड़ी का ढांचा गिर गया, जिसमें लगभग 40 लोग घायल हो गए और पांच की मौत हो गई।'

उन्होंने कहा कि घायलों को अस्पताल ले जाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद 20 लोगों को छुट्टी दे दी गई और बाकी का इलाज चल रहा है।

घटना का संज्ञान लेते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जिला प्रशासन के अधिकारियों को घायलों के समुचित उपचार के निर्देश दिए।  

About The Author

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download