कर्नाटक: बाढ़ के कारण स्कूल में फंसे छात्रों को सुरक्षित निकाला गया

कर्नाटक: बाढ़ के कारण स्कूल में फंसे छात्रों को सुरक्षित निकाला गया

रात को पानी का स्तर कम होने के बाद बचाव अभियान चलाया गया


धारवाड़/भाषा। कर्नाटक के धारवाड़ जिले के एक गांव में एक सरकारी माध्यमिक स्कूल में बाढ़ के कारण फंसे सभी छात्रों को सुरक्षित निकाल लिया गया है। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

बेलावटगी पंचायत क्षेत्राधिकार के अमरगोल गांव में बृहस्पतिवार शाम करीब 150 छात्र स्कूल में फंस गए थे। अधिकारियों ने बताया कि रात को पानी का स्तर कम होने के बाद बचाव अभियान चलाया गया और बच्चों को ट्रैक्टर से सुरक्षित निकाल लिया गया।

दोपहर को भारी बारिश के बाद पास का एक नाला उफान पर था जिससे बाढ़ की स्थिति बनी। अप्रत्याशित बाढ़ के कारण स्कूल टापू जैसा दिख रहा था।

Google News
Tags:

About The Author

Post Comment

Comment List

Advertisement

Latest News

उच्चतम न्यायालयने ईवीएम से डाले गए वोटों का वीवीपैट से क्रॉस-सत्यापन की मांग वाली याचिका खारिज की उच्चतम न्यायालयने ईवीएम से डाले गए वोटों का वीवीपैट से क्रॉस-सत्यापन की मांग वाली याचिका खारिज की
नई दिल्ली/दक्षिण भारत। उच्चतम न्यायालय ने शुक्रवार को इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों (ईवीएम) का उपयोग करके डाले गए वोटों का वोटर...
कर्नाटक में आज हो रहा मतदान, गृह मंत्री ने इतनी सीटें जीतने का भरोसा जताया
लोकसभा चुनाव का दूसरा चरण: 13 राज्यों की 88 सीटों पर हो रहा मतदान
घोर उपेक्षा
ओडिशा में बोले शाह- नवीन बाबू का मानना है कि यहां आयुष्मान योजना लागू हुई तो मोदी लोकप्रिय हो जाएंगे
बेंगलूरु: महिलाओं के स्वास्थ्य और कैंसर संबंधी जागरूकता के लिए जानकारी दी
पिछले 10 वर्षों में हम अभूतपूर्व परिवर्तन लेकर आए, कांग्रेस-टीआरएस भ्रष्टाचार में व्यस्त रहीं: शाह