प्रधान न्यायाधीश ने द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्रपति पद की शपथ दिलाई

प्रधान न्यायाधीश ने द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्रपति पद की शपथ दिलाई

नवनिर्वाचित राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू सोमवार सुबह राष्ट्रपति भवन पहुंचीं


नई दिल्ली/दक्षिण भारत/भाषा। प्रधान न्यायाधीश एनवी रमण ने सोमवार को द्रौपदी मुर्मू को भारत के 15वें राष्ट्रपति के रूप में शपथ दिलाई। उन्हें ऐतिहासिक सेंट्रल हॉल में शपथ दिलाई गई।

इससे पहले, नवनिर्वाचित राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू सोमवार सुबह राष्ट्रपति भवन पहुंचीं। इसके बाद निवर्तमान राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और उनकी पत्नी सविता कोविंद ने उनका स्वागत किया। कोविंद ने मुर्मू को गुलदस्ता भेंट किया।

इसके बाद, कोविंद उन्हें एक संक्षिप्त बैठक के लिए राष्ट्रपति के अध्ययन कक्ष में ले गए। इससे पहले आज सुबह, मुर्मू ने राजघाट पर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी।

उल्लेखनीय है कि मुर्मू (64) ने बृहस्पतिवार को विपक्षी दलों के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा को हराकर इतिहास रच दिया। उन्होंने निर्वाचक मंडल सहित सांसदों और विधायकों के 64 प्रतिशत से अधिक वैध वोट प्राप्त किए और भारी मतों के अंतर से चुनाव जीता।

मुर्मू आजादी के बाद पैदा होने वाली पहली और शीर्ष पद पर विराजमान होने वाली सबसे कम उम्र की राष्ट्रपति होंगी। वे राष्ट्रपति बनने वाली दूसरी महिला भी हैं।

Google News
Tags:

About The Author

Post Comment

Comment List

Advertisement

Latest News

घोर उपेक्षा घोर उपेक्षा
सीआरएस के शोधकर्ताओं को इस पहलू को ध्यान में रखना चाहिए था, जिसकी उन्होंने घोर उपेक्षा कर दी है
ओडिशा में बोले शाह- नवीन बाबू का मानना है कि यहां आयुष्मान योजना लागू हुई तो मोदी लोकप्रिय हो जाएंगे
बेंगलूरु: महिलाओं के स्वास्थ्य और कैंसर संबंधी जागरूकता के लिए जानकारी दी
पिछले 10 वर्षों में हम अभूतपूर्व परिवर्तन लेकर आए, कांग्रेस-टीआरएस भ्रष्टाचार में व्यस्त रहीं: शाह
हथियारों के दलाल नहीं चाहते कि सेना आत्मनिर्भर बने, वे मोदी के खिलाफ एकजुट हो गए: प्रधानमंत्री
फर्जी सीबीआई अधिकारी बताकर एमएनसी की सेवानिवृत्त निदेशक से ठग लिए 25 करोड़ रुपए!
भाजपा के लिए देश से बड़ा कुछ नहीं, कांग्रेस के लिए अपना परिवार ही सबकुछ है: मोदी