मशहूर एंकर रोहित सरदाना का कोरोना संक्रमण के बाद निधन

मशहूर एंकर रोहित सरदाना का कोरोना संक्रमण के बाद निधन

मशहूर एंकर रोहित सरदाना का कोरोना संक्रमण के बाद निधन

फोटो स्रोत: रोहित सरदाना ट्विटर अकाउंट।

नई दिल्ली/दक्षिण भारत। चर्चित न्यूज एंकर रोहित सरदाना का शुक्रवार को निधन हो गया। वे कोरोना संक्रमित थे। उनके प्रशंसक इस खबर से हैरान हैं कि रोहित इतनी जल्दी दुनिया छोड़कर कैसे चले गए! उनके सहकर्मी रहे एंकर सुधीर चौधरी ने इसकी पुष्टि की है।

उन्होंने एक ट्वीट में कहा, ‘अब से थोड़ी पहले जितेंद्र शर्मा का फोन आया। उसने जो कहा सुनकर मेरे हाथ कांपने लगे। हमारे मित्र और सहयोगी रोहित सरदाना की मृत्यु की ख़बर थी। यह वायरस हमारे इतने क़रीब से किसी को उठा ले जाएगा यह कल्पना नहीं की थी। इसके लिए मैं तैयार नहीं था। यह भगवान की नाइंसाफ़ी है…। ऊं शान्ति।’

बता दें कि रोहित सरदाना सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहते थे। वे अपने डिबेट शो के खास अंदाज और तीखे सवालों के लिए जाने जाते थे। रोहित हाल में कोरोना संक्रमित होन के बाद इससे उबर रहे थे। गुरुवार रात को उनकी तबीयत बिगड़ी, तो उन्हें नोएडा के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां शुक्रवार दोपहर हार्ट अटैक के कारण उनका निधन हो गया।

22 सितंबर, 1979 को हरियाणा के कुरुक्षेत्र में जन्मे रोहित सरदाना को साल 2018 का गणेश शंकर विद्यार्थी पुरस्कार भी प्राप्त हुआ था। उन्होंने 2000 से 2002 के बीच गुरु जंभेश्वर विवि से मास कम्युनिकेशन में पीजी डिग्री ली थी। उनके परिवार में पत्नी प्रमिला और दो बेटियां हैं।

सरदाना को श्रद्धांजलि देते हुए राष्ट्रपति ने ट्वीट किया, ‘लोकप्रिय न्यूज़ एंकर तथा वरिष्ठ पत्रकार रोहित सरदाना के निधन का समाचार अत्यंत दुखद है। उनका असामयिक निधन पत्रकारिता जगत के लिए बहुत बड़ी क्षति है। श्री सरदाना के परिवारजनों व प्रशंसकों को मेरी शोक संवेदनाएं।’

रोहित के निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शोक व्यक्त किया है। उन्होंने ट्वीट किया, ‘रोहित सरदाना हमें बहुत जल्दी छोड़ गए। ऊर्जा से भरपूर, भारत की प्रगति के प्रति उत्साही और एक दयालु आत्मा, रोहित कई लोगों द्वारा याद किए जाएंगे। उनके असामयिक निधन ने मीडिया जगत में एक बहुत बड़ा शून्य छोड़ दिया है। उनके परिवार, दोस्तों और प्रशंसकों के प्रति संवेदनाएं। ऊं शांति।’

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने ट्वीट कर दुख जताया, ‘रोहित सरदाना के निधन से दुख पहुंचा है। उनके निधन से देश ने शानदार और निष्पक्ष पत्रकार को खो दिया है। भगवान उनके परिवार को दुख सहन करने की शक्ति दे।’

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा, ‘वरिष्ठ पत्रकार श्री रोहित सरदानाजी का निधन अत्यंत दुखद है। वे जनपक्षीय पत्रकारिता के अप्रतिम हस्ताक्षर थे। प्रभु श्रीराम से प्रार्थना है कि वे दिवंगत आत्मा को शांति व शोकाकुल परिजन को यह अथाह दुख सहने की शक्ति प्रदान करें। ऊं शांति।’

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने शोक जताया, ‘पत्रकारिता जगत के प्रतिभावान और लोकप्रिय वरिष्ठ पत्रकार रोहित सरदानाजी के असामयिक निधन के बारे में जानकर स्तब्ध हूं। उनके परिवार के प्रति संवेदनाएं व्यक्त करती हूं और ईश्वर से उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करती हूं। ऊं शांति।’

Google News
Tags:

About The Author

Post Comment

Comment List

Advertisement

Latest News

हमारी प्रतिबद्धता भारत को दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनाने की: मोदी हमारी प्रतिबद्धता भारत को दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनाने की: मोदी
प्रधानमंत्री ने कहा कि भाजपा महिला नेतृत्व वाले विकास के मॉडल पर काम कर रही है
देवेगौड़ा का दावा- ये 2 नेता राष्ट्रीय स्तर पर सभी समस्याओं का कर सकते हैं समाधान
तेदेपा ने आंध्र प्रदेश में लोकसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की अंतिम सूची की घोषणा की
महागठबंधन ने बिहार में सीट बंटवारे की घोषणा की, इतनी सीटों पर चुनाव लड़ेगी लालू की पार्टी
बिल गेट्स के साथ बातचीत में मोदी ने किन ​बातों पर दिया जोर?
मुख्तार अंसारी की मौत पर मायावती ने दिया यह बड़ा बयान
असम के इन जिलों में 'एएफएसपीए' बढ़ाया गया