तबाही के बीच देवदूत बनकर आए जवान, अपनी पीठ को बना दिया बाढ़ पीड़ितों के लिए सीढ़ी

तबाही के बीच देवदूत बनकर आए जवान, अपनी पीठ को बना दिया बाढ़ पीड़ितों के लिए सीढ़ी

ndrf rescue operation kerala

तिरुवनंतपुरम। केरल से बाढ़ और तबाही की भयावह तस्वीरें आ रही हैं। इसके बीच कुछ तस्वीरें ऐसी भी हैं जिन्हें पूरा देश सराह रहा है। तीनों सेनाओं के अलावा विभिन्न सुरक्षाबल और एनडीआरएफ के जवान दिन-रात लोगों की हिफाजत में जुटे हैं। उनके प्रयासों से अब तक लाखों लोगों की जिंदगी बचा ली गई है। आज ​सोशल मीडिया में एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

इसमें देखा जा सकता है कि जब चारों ओर पानी भर गया तो ये जवान देवदूत बनकर आए। उन्होंने लोगों को निकालने के लिए नाव का इंतजाम किया, लेकिन पानी भरा होने के कारण महिलाओं और बच्चियों को नाव तक पहुंचने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था।

ऐसे में एक जवान ने अपनी पीठ को सीढ़ी बना दिया और कई महिलाएं उस पर पांव रखते हुए नाव में बैठीं। उन्हें वहां से सुरक्षित निकाल लिया गया है। इस घटना का वीडियो बनाकर किसी ने सोशल मीडिया पर डाल दिया, जिसके बाद पूरा देश इन जवानों की तारीफ कर रहा है। उन्हें ​फरिश्ता और देवदूत बताया जा रहा है। आप भी देखिए यह वीडियो:

जरूर पढ़िए:
– दरिंदगी की हद, दहेज के लिए प्लास से उखाड़ दिए विवाहिता के दांत
– अपराधियों की किस्मत खराब! लूटने के लिए रुकवाई गाड़ी, अंदर बैठी पुलिस ने किया गिरफ्तार
– जख्मी जूतों के ‘डॉक्टर’ नरसी को मिल ही गया अस्पताल, महिंद्रा बने मददगार

Google News
Tags:

About The Author

Post Comment

Comment List

Advertisement

Latest News

सीएए को हाथ लगाने की किसी में भी ताकत नहीं, एक-एक शरणार्थी को नागरिकता देंगे: शाह सीएए को हाथ लगाने की किसी में भी ताकत नहीं, एक-एक शरणार्थी को नागरिकता देंगे: शाह
शाह ने आरोप लगाया कि महिला मुख्यमंत्री होने के बावजूद ममता बनर्जी ने महिलाओं का शोषण होने दिया
अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता का मतलब अलगाववाद का समर्थन करने की स्वतंत्रता नहीं है: जयशंकर
उच्चतम न्यायालय ने अरविंद केजरीवाल को अंतरिम जमानत दी
वीआईटीईईई: वेल्लोर इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा के नतीजे घोषित
कांग्रेस का 'पाकिस्तान प्रेम' रुकने का नाम नहीं ले रहा: शहजाद पूनावाला
मणिशंकर अय्यर के विवादित बयान पर भाजपा-कांग्रेस के नेता क्या बोले?
पित्रोदा के बाद एक और कांग्रेस नेता का विवादित बयान- पाक सम्मानित राष्ट्र, उसके पास परमाणु बम