डिवाइडर से टकराकर चकनाचूर हुई कार, साइरस मिस्त्री की मौत से हर कोई स्तब्ध

डिवाइडर से टकराकर चकनाचूर हुई कार, साइरस मिस्त्री की मौत से हर कोई स्तब्ध

दुर्घटना उस समय हुई, जब मिस्त्री अहमदाबाद से लौट रहे थे


मुंबई/दक्षिण भारत। टाटा संस के पूर्व चेयरमैन साइरस मिस्त्री की रविवार को कार दुर्घटना में मौत की पुलिस ने पुष्टि कर दी है। मीडिया रिपोर्टों में बताया गया कि दुर्घटना पालघर जिले के चरोटी में हुई। पालघर के पुलिस अधीक्षक ने इस खबर की पुष्टि की है।

बताया गया है कि साइरस मिस्त्री की कार सड़क पर डिवाइडर से टकरा गई थी। दुर्घटना उस समय हुई, जब मिस्त्री अहमदाबाद से लौट रहे थे।

कार में मिस्त्री समेत चार लोग थे, जिनमें से दो की मौत हो गई है। दो घायलों को गुजरात के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Photo: social media

दोपहर करीब 3.15 बजे कार सूर्या नदी पर बने पुल पर पहुंची तो दुर्घटनाग्रस्त हो गई।

मिस्त्री के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए कासा ग्रामीण अस्पताल भेज दिया गया है। यह इलाका कासा थाना क्षेत्र के तहत आता है।

4 जुलाई, 1968 को जन्मे साइरस मिस्त्री ने लंदन के इंपीरियल कॉलेज ऑफ साइंस, टेक्नोलॉजी एंड मेडिसिन से सिविल इंजीनियरिंग में स्नातक की पढ़ाई की थी। इसके बाद लंदन बिजनेस स्कूल से प्रबंधन में स्नातकोत्तर किया था।

Photo: social media

मिस्त्री को नवंबर 2011 में रतन टाटा के उत्तराधिकारी के रूप में चुना गया था। उन्हें टाटा संस के सबसे बड़े शेयरधारक शापूरजी पलोंजी के प्रतिनिधित्व के आधार पर अध्यक्ष बनाया गया था। हालांकि उन्हें अक्टूबर 2016 में टाटा संस के चेयरमैन पद से हटा दिया गया था।

Google News
Tags:

About The Author

Post Comment

Comment List

Advertisement

Latest News