मुख्यमंत्री येडियुरप्पा ने कोविड-19 कार्यबल का पुनर्गठन किया, उपमुख्यमंत्री होंगे इसके प्रमुख

मुख्यमंत्री येडियुरप्पा ने कोविड-19 कार्यबल का पुनर्गठन किया, उपमुख्यमंत्री होंगे इसके प्रमुख

मुख्यमंत्री येडियुरप्पा ने कोविड-19 कार्यबल का पुनर्गठन किया, उपमुख्यमंत्री होंगे इसके प्रमुख

कर्नाटक के मुख्यमंत्री बीएस येडियुरप्पा। फोटो स्रोत: ट्विटर अकाउंट।

बेंगलूरु/भाषा। कर्नाटक में कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों को देखते हुए मुख्यमंत्री वाईएस येडियुरप्पा ने सोमवार को कोविड-19 कार्यबल का पुनर्गठन किया ताकि महामारी पर लगाम कसने के उपायों पर नजर रखी जा सके और इसके प्रबंधन के बारे में लोगों के बीच जागरूकता फैलाई जा सके।

चार सदस्यीय कार्यबल के प्रमुख उपमुख्यमंत्री डॉ. सीएन अश्वत्थ नारायण होंगे। कोविड-19 की दूसरी लहर से कर्नाटक काफी प्रभावित हुआ है जहां रोजाना 35 हजार नए मामले सामने आ रहे हैं, जबकि इलाज करा रहे रोगियों की संख्याा चार लाख से अधिक हो गई है और कुल संक्रमित लोगों की संख्या 16 लाख से अधिक है।

एक सरकारी विज्ञप्ति में बताया गया, ‘पुनर्गठित कार्यबल महामारी पर लगाम कसने के उपायों की समीक्षा करेगा और इसके प्रबंधन पर लोगों के बीच जागरूकता फैलाएगा।’ कार्यबल के अन्य सदस्यों में प्राथमिक एवं माध्यमिक शिक्षा मंत्री एस. सुरेश, सूचना एवं जनसंपर्क मंत्री सी सी पाटिल और स्वास्थ्य मंत्री डॉ. के. सुधाकर शामिल हैं।

यह घोषणा तब की गई है जब चामराजनगर जिले के एक अस्पताल में कथित तौर पर ऑक्सीजन की कमी से 24 लोगों की मौत की खबर आई है।

Google News
Tags:

About The Author

Post Comment

Comment List

Advertisement

Latest News

ओडिशा में बोले शाह- नवीन बाबू का मानना है कि यहां आयुष्मान योजना लागू हुई तो मोदी लोकप्रिय हो जाएंगे ओडिशा में बोले शाह- नवीन बाबू का मानना है कि यहां आयुष्मान योजना लागू हुई तो मोदी लोकप्रिय हो जाएंगे
शाह ने कहा कि देश में सबसे ज्यादा खनिज संपदा ओडिशा में है और सबसे ज्यादा गरीबी भी यहीं है...
बेंगलूरु: महिलाओं के स्वास्थ्य और कैंसर संबंधी जागरूकता के लिए जानकारी दी
पिछले 10 वर्षों में हम अभूतपूर्व परिवर्तन लेकर आए, कांग्रेस-टीआरएस भ्रष्टाचार में व्यस्त रहीं: शाह
हथियारों के दलाल नहीं चाहते कि सेना आत्मनिर्भर बने, वे मोदी के खिलाफ एकजुट हो गए: प्रधानमंत्री
फर्जी सीबीआई अधिकारी बताकर एमएनसी की सेवानिवृत्त निदेशक से ठग लिए 25 करोड़ रुपए!
भाजपा के लिए देश से बड़ा कुछ नहीं, कांग्रेस के लिए अपना परिवार ही सबकुछ है: मोदी
पाकिस्तानी कारोबारी बोले- मुल्क में व्यापार करना हुआ 'लगभग असंभव', भारत से वार्ता करें शहबाज़