मोदी का एजेंडा- विकसित भारत, सशक्त युवा; इंडि गठबंधन का एजेंडा- मोदी हटाओ, प्रॉपर्टी बचाओ: नड्डा

जेपी नड्डा ने शनिवार को पार्टी मुख्यालय में 'नमो नवमतदाता' सम्मेलन को संबोधित किया

 मोदी का एजेंडा- विकसित भारत, सशक्त युवा; इंडि गठबंधन का एजेंडा- मोदी हटाओ, प्रॉपर्टी बचाओ: नड्डा

नड्डा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतीय राजनीति की संस्कृति को बदल दिया है

नई दिल्ली/दक्षिण भारत। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने शनिवार को यहां पार्टी मुख्यालय में 'नमो नवमतदाता' सम्मेलन को संबोधित किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि आज के इस कार्यक्रम में आप सभी युवाओं का जोश, उमंग और उत्साह देखकर हम सब भी उत्साहित होते हैं और हमें लगता है कि जिस दिशा में हम लोग चल रहे हैं, वह दिशा आप सबके सहारे और आगे बढ़ेगी और ताकतवर होगी।

Dakshin Bharat at Google News
नड्डा ने कहा कि कल हम लोगों ने अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस मनाया है। बारह जनवरी को स्वामी विवेकानंदजी की जयंती थी। स्वामीजी ने कहा था- उठो, जागो और रुको मत, जब तक लक्ष्य की प्राप्ति न हो जाए। यह वाक्य अनंतकाल तक प्रासंगिक रहेगा।

नड्डा ने कहा कि हम दुनिया के सबसे युवा देश हैं और यही हमारी ऊर्जा, हमारी ताकत और भारत को एक विकसित राष्ट्र में बदलने का एक बड़ा माध्यम है। प्रधानमंत्री मोदी के विकसित भारत के निर्माण के सपने को वास्तव में हमारे युवाओं की क्षमता का उपयोग करके साकार किया जा सकता है।

नड्डा ने कहा कि आप भाग्यशाली हैं कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत के परिवर्तन की इस शानदार यात्रा को देख रहे हैं। आज भारत इतनी मजबूती से खड़ा है, जितना पहले कभी नहीं खड़ा था। आज भारत हर मोर्चे पर सक्षम है। विश्व स्तरीय शैक्षणिक सुविधाएं प्रदान करने से लेकर एक मजबूत स्वास्थ्य सेवा प्रणाली तक, मोदी के सत्ता में आने के बाद से भारत हर क्षेत्र में बड़ी प्रगति कर रहा है।

नड्डा ने कहा कि पहले भारत की सड़कों पर चलना, बैलगाड़ी से चलने के बराबर होता था। आज हाईवे, बाईपास, रैपिड रेल रोड ट्रांसपोर्ट का विकास किया जा रहा है। इंफ्रास्ट्रक्चर की दृष्टि से आज भारत सशक्त रूप से खड़ा है। आप उन भाग्यशाली लोगों में से हैं, जिन्हें कनेक्टिविटी, इंस्टीट्यूट, विकास के माध्यम से विकसित भारत को आगे ले जाने का अवसर मिला है।

नड्डा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतीय राजनीति की संस्कृति को बदल दिया है, इसलिए विपक्ष को पता ही नहीं है कि क्या मुद्दा उठाएं। आज विपक्ष के पास मुद्दा ही नहीं बचा है।

वोटबैंक की राजनीति के लिए ये लोग (विपक्ष) देश को जातियों में बांट रहे थे, इसलिए मोदी ने कहा कि मेरे लिए सिर्फ चार जातियां हैं- महिला, युवा, किसान और गरीब। अगर इन चार जातियों का विकास होगा, तो देश का विकास होगा।

नड्डा ने कहा कि आज आप परिवर्तन के युग में जी रहे हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने भारतीय राजनीति की संस्कृति को बदल दिया है, और वास्तव में विपक्ष को चकित कर दिया है। आज विपक्ष को समझ नहीं आ रहा कि क्या करे, क्या मुद्दे उठाए।

नड्डा ने कहा कि अराजनीतिक होना कोई सही बात नहीं है। जब आपको जीवन के हर मोड़ पर 'राजनीति' मिलती है तो आप अराजनीतिक कैसे रह सकते हैं? आपको राजनीतिक बने रहना चाहिए, और आपको यह समझना चाहिए कि आपके लिए क्या अच्छा है और क्या नहीं, आपके लिए क्या उपयोगी है और क्या नहीं है।

नड्डा ने कहा कि मोदी का एजेंडा है- विकसित भारत, सशक्त युवा, महिलाओं का सशक्तीकरण, किसानों का उत्थान, नव उद्यमियों का विकास ... जबकि इंडि गठबंधन का एजेंडा है- मोदी हटाओ, परिवार बचाओ और प्रॉपर्टी बचाओ।

About The Author

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download