परमाणु हथियार ले जाने में सक्षम मिसाइल अग्नि-प्राइम का सफल परीक्षण, चीन-पाक ​तक कर सकती है वार

परमाणु हथियार ले जाने में सक्षम मिसाइल अग्नि-प्राइम का सफल परीक्षण, चीन-पाक ​तक कर सकती है वार

परमाणु हथियार ले जाने में सक्षम मिसाइल अग्नि-प्राइम का सफल परीक्षण, चीन-पाक ​तक कर सकती है वार

प्रतीकात्मक चित्र। स्रोत: PixaBay

बालासोर/दक्षिण भारत। भारत ने सोमवार को परमाणु हथियार ले जाने में सक्षम मिसाइल अग्नि-प्राइम का सफल परीक्षण किया है। जानकारी के अनुसार, मिसाइल का परीक्षण ओडिशा के तट पर स्थित एक रक्षा ठिकाने से किया गया है। बता दें कि अग्नि-प्राइम मिसाइल अग्नि-1 मिसाइल का उन्नत संस्करण है।

एक रिपोर्ट के अनुसार, यह मिसाइल सतह से सतह पर वार करने में सक्षम है। यह बैलिस्टिक मिसाइल है जिसकी मारक क्षमता 1,000 से 2,000 किलोमीटर तक है यानी पाकिस्तान और चीन जैसे देश उसकी प्रहार क्षमता के दायरे में हैं।

यह परीक्षण प्रख्यात मिसाइल वैज्ञानिक एवं पूर्व राष्ट्रपति डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम को समर्पित कलाम द्वीप से किया गया। यह मिसाइल सुबह 10.55 बजे गर्जना करती हुई बढ़ी और उसने प्रायोगिक परीक्षण में अपने लक्ष्य को प्राप्त कर लिया।

इस मिसाइल का डिजाइन रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (डीआरडीओ) ने तैयार किया है। उसके वैज्ञानिकों ने इसे विकसित किया है। परीक्षण के दौरान इस पर ट्रैकिंग रडार के जरिए नज़र रखी गई।

Google News
Tags:

About The Author

Post Comment

Comment List

Advertisement

Latest News

उल्टी पड़ गई चाल उल्टी पड़ गई चाल
जहां जाने से लोग हमें देखकर खुश न हों, जिनकी आंखों में स्नेह न हो, वहां सोना भी बरसे तो...
हरियाणा: 3 निर्दलीय विधायकों ने समर्थन वापस लिया
कांग्रेस का हौसला बढ़ाने के लिए 'सीमा पार' से किए जा रहे ट्वीट: मोदी
मोदी के 'दोस्त' पुतिन बने 5वें कार्यकाल के लिए रूसी राष्ट्रपति
कांग्रेस और इंडि गठबंधन संविधान और लोकतंत्र की रक्षा के लिए समर्पित: सोनिया गांधी
कांग्रेस की चली तो कहेगी कि भारत में जीने का पहला हक भी उसके वोटबैंक का है: मोदी
प्रज्ज्वल मामले पर बोले कुमारस्वामी- 'सरकार निष्पक्ष जांच नहीं चाहती, यह ... जांच दल है!'