कांग्रेस में शामिल हुए पप्पू यादव, संगठन का भी विलय किया

बिहार से पांच बार के पूर्व सांसद हैं पप्पू यादव

कांग्रेस में शामिल हुए पप्पू यादव, संगठन का भी विलय किया

Photo: IndianNationalCongress FB page

नई दिल्ली/दक्षिण भारत। जन अधिकार पार्टी के नेता पप्पू यादव बुधवार को कांग्रेस में शामिल हो गए। उन्होंने अपने संगठन के विलय की भी घोषणा की।

बिहार से पांच बार के पूर्व सांसद पप्पू यादव कांग्रेस की राज्यसभा सांसद रंजीत रंजन के पति हैं। वे इस पूर्वी राज्य के सीमांचल क्षेत्र की राजनीति में बड़ा नाम रखते हैं।

एआईसीसी मुख्यालय में अपने फैसले की घोषणा करते समय उनके साथ उनके बेटे सार्थक रंजन और पार्टी के अन्य नेता भी मौजूद थे।

इस संबंध में कांग्रेस ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर कहा, 'जन अधिकार पार्टी' और पप्पू यादव किसी भी परिचय के मोहताज नहीं हैं। पप्पू यादव एक कद्दावर नेता हैं। वे आज कांग्रेस पार्टी के नेतृत्व, नीतियों और दिशा से प्रभावित होकर कांग्रेस में शामिल हो रहे हैं।

उसने कहा कि पप्पू यादव 'जन अधिकार पार्टी' का भी कांग्रेस में विलय कर रहे हैं। यह विलय साधारण नहीं है, बल्कि ऐतिहासिक है।

Google News

About The Author

Post Comment

Comment List

Advertisement

Latest News

सैम पित्रोदा ने इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष पद से इस्तीफ़ा दिया सैम पित्रोदा ने इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष पद से इस्तीफ़ा दिया
Photo: samgpitroda Instagram Video
पित्रोदा के बयान पर तेजस्वी सूर्या की कड़ी प्रतिक्रिया- 'टुकड़े-टुकड़े' मानसिकता को उजागर करता है
बेंगलूरु: नए फैशन कलेक्शन के साथ आ रही है हाई लाइफ प्रदर्शनी
केनरा बैंक ने वित्तीय परिणाम जारी किए, निवल लाभ में 18.33 प्रतिशत की वृद्धि हुई
भारत की विविधता: पित्रोदा के बयान पर बोले अन्नामलाई- यह कांग्रेस की ... को दर्शाता है
प्रज्ज्वल मामला: डीके शिवकुमार ने वीडियो के प्रसार के लिए इस नेता पर लगाया गंभीर आरोप
भारत की विविधता: सैम पित्रोदा के बयान पर क्या बोली कांग्रेस?