लोकसभा चुनाव: पंजाब में गठबंधन करेगी या अपने दम पर लड़ेगी भाजपा? जाखड़ ने दिया जवाब
पंजाब की 13 लोकसभा सीटों के लिए 1 जून को मतदान होगा
Photo: SunilJakharOfficial FB page
चंडीगढ़/दक्षिण भारत। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पंजाब में अपने दम पर लोकसभा चुनाव लड़ेगी। पार्टी की राज्य इकाई के अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
लोकसभा चुनावों के लिए अपने गठबंधन को फिर से जोड़ने के लिए शिरोमणि अकाली दल और भाजपा के बीच बातचीत की चर्चा के बीच यह घोषणा की गई है।
पंजाब की 13 लोकसभा सीटों के लिए 1 जून को मतदान होगा।
BJP to contest the Lok Sabha elections alone in Punjab.
— Sunil Jakhar(Modi Ka Parivar) (@sunilkjakhar) March 26, 2024
ਭਾਰਤੀ ਜਨਤਾ ਪਾਰਟੀ ਲੋਕ ਸਭਾ ਚੋਣਾਂ ਪੰਜਾਬ ਵਿਚ ਇੱਕਲੇ ਲੜਨ ਜਾ ਰਹੀ ਹੈ। pic.twitter.com/FbzfaePNj3
जाखड़ ने अपने 'एक्स' अकाउंट पर कहा, 'भाजपा पंजाब में अकेले लोकसभा चुनाव लड़ने जा रही है।'
जाखड़ ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा ने जो काम किए हैं, वे किसी से छिपे नहीं हैं।
पंजाब भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि पिछले 10 वर्षों में किसानों की उपज न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीदी गई है।
Comment List