उपराष्ट्रपति चुनाव में जगदीप धनखड़ विजयी

उपराष्ट्रपति चुनाव में जगदीप धनखड़ विजयी

देश का नया उपराष्ट्रपति चुनने के लिए मतदान संपन्न होने के बाद इसी दिन मतगणना की गई


नई दिल्ली/दक्षिण भारत/भाषा। उपराष्ट्रपति चुनाव में शनिवार को राजग प्रत्याशी जगदीप धनखड़ विजयी हो गए। उन्होंने 528 वोट हासिल कर संयुक्त विपक्ष की प्रत्याशी मार्गरेट अल्वा को हराया। अल्वा को 182 वोट मिले हैं।

बता दें कि देश का नया उपराष्ट्रपति चुनने के लिए मतदान संपन्न होने के बाद इसी दिन मतगणना की गई।

अधिकारियों ने बताया कि शाम पांच बजे जब मतदान संपन्न हुआ, तब तक कुल 780 सांसदों में से 725 ने मतदान किया था। मतदान संपन्न होने के बाद मतगणना आरंभ हो गई। मतदान सुबह 10 बजे शुरू हुआ था।

संसद के दोनों सदनों को मिलाकर कुल सदस्यों की संख्या 788 होती है, जिनमें से उच्च सदन की आठ सीट फिलहाल रिक्त है। ऐसे में उपराष्ट्रपति चुनाव में 780 सांसद वोट डालने के लिए पात्र थे।

तृणमूल कांग्रेस ने पहले ही घोषणा कर दी थी कि वह मतदान से दूर रहेगी। उसके दोनों सदनों को मिलाकर कुल 39 सांसद हैं।

प्रधानमंत्री मोदी सबसे पहले वोट डालने वाले सांसदों में शामिल रहे। उन्होंने मतदान से जुड़ी एक तस्वीर साझा करते हुए ट्वीट किया, ‘2022 के उपराष्ट्रपति चुनाव में मतदान किया।’

गृह मंत्री अमित शाह ने मतदान के बाद अपनी तस्वीर साझा करते हुए ट्वीट किया, ‘आज संसद में देश के उपराष्ट्रपति पद के चुनाव में मतदान किया।’

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष जेपी नड्डा ने भी मतदान किया।

पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह व्हीलचेयर पर संसद भवन पहुंचे और उपराष्ट्रपति चुनाव में अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया।

सिंह ने पिछले महीने राष्ट्रपति चुनाव में भी व्हीलचेयर से संसद भवन पहुंचकर वोट डाला था।

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने दोपहर को मतदान किया। राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, लोकसभा में कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी, पार्टी महासचिव जयराम रमेश और मुख्य विपक्षी दल के कई अन्य सांसदों ने भी अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं राज्यसभा सदस्य अभिषेक मनु सिंघवी कोरोना वायरस से संक्रमित होने के कारण पीपीई किट पहनकर संसद भवन पहुंचे और अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया।

उपराष्ट्रपति चुनाव में राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश नारायण सिंह ने भी मतदान किया। इसके साथ ही वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, राज्यसभा में नेता सदन पीयूष गोयल, शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री जितेंद्र सिंह, पेट्रोलियम मंत्री हरदीप पुरी, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव और कई अन्य केंद्रीय मंत्रियों ने मतदान किया।

लोकसभा में भाजपा के मुख्य सचेतक राकेश सिंह, वाईएसआर कांग्रेस पार्टी के रघुराम कृष्ण राजू और तेलंगाना राष्ट्र समिति (टीआरएस) के सांसदों ने भी वोट डाला।

सत्तारूढ़ भाजपा के पास लोकसभा में पूर्ण बहुमत और राज्यसभा में 91 सदस्य होने के मद्देनजर धनखड़ को अपनी प्रतिद्वंद्वी पर स्पष्ट बढ़त हासिल थी।

Google News
Tags:

About The Author

Post Comment

Comment List

Advertisement

Latest News

बेंगलूरु में बोले मोदी- कांग्रेस ने टैक्स सिटी को टैंकर सिटी बना दिया बेंगलूरु में बोले मोदी- कांग्रेस ने टैक्स सिटी को टैंकर सिटी बना दिया
प्रधानमंत्री ने कहा कि कांग्रेस का ध्यान सिर्फ भ्रष्टाचार पर है, बेंगलूरु की समस्याओं पर नहीं है
भाजपा के 'न्यू इंडिया' में असहमति की आवाजें खामोश कर दी जाती हैं: प्रियंका वाड्रा
कांग्रेस एक ऐसी बेल, जिसकी अपनी न कोई जड़ और न जमीन है: मोदी
जो वोटबैंक के लालच के कारण रामलला के दर्शन नहीं करते, उन्हें जनता माफ नहीं करेगी: शाह
इंडि गठबंधन वालों को इस चुनाव में लड़ने के लिए उम्मीदवार ही नहीं मिल रहे: मोदी
नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता दस वर्ष बाद भी बरकरार है: विजयेन्द्र येडीयुरप्पा
टेस्ला के सीईओ एलन मस्क के भारत दौरे के बारे में आई बड़ी खबर