कर्नाटक में 75 लाख घरों पर फहराया जाएगा तिरंगाः एन रविकुमार

कर्नाटक में 75 लाख घरों पर फहराया जाएगा तिरंगाः एन रविकुमार

आज़ादी का अमृत महोत्सव’ के तहत 13 से 15 अगस्त तक 75 लाख घरों पर तिरंगा फहराया जाएगा


बेंगलूरु/दक्षिण भारत। कर्नाटक भाजपा महासचिव और एमएलसी एन रविकुमार ने कहा कि ‘आज़ादी का अमृत महोत्सव’ के तहत 13 से 15 अगस्त तक 75 लाख घरों पर तिरंगा फहराया जाएगा।

उन्होंने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा, कर्नाटक के 224 विधानसभा क्षेत्रों में से, प्रत्येक निर्वाचन क्षेत्र में, कम से कम 35,000 घर हैं। अतः लगभग 75 लाख घरों पर तिरंगा फहराया जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की इच्छा के अनुसार, हम 75वें स्वतंत्रता दिवस को भव्य तरीके से मनाने के लिए तैयार हैं।

उन्होंने कहा कि चार, पांच और छह अगस्त को, 58,000 से अधिक बूथों पर पार्टी के सभी नेता कार्यक्रम के सफल निष्पादन को लेकर निर्णय लेंगे। तिरंगा फहराने का प्रशिक्षण दिया जाएगा।

रविकुमार ने कार्यक्रमों के बारे में बताते हुए कहा कि हम 75 तालुकों में ‘तिरंगा यात्रा‘ का आयोजन करेंगे। लगभग 75 रैयथा मोर्चा सजी-धजी बैलगाड़ियों के साथ ‘तिरंगा यात्रा’ निकालेंगे। भाजपा युवा मोर्चा की साइकिल व बाइक रैली 175 स्थानों पर होगी। भाजपा महिला मोर्चा 175 स्थानों पर तिरंगे और कित्तूर रानी चेन्नम्मा, ओनाके ओबावा और रानी अब्बक्का के पोस्टर के साथ जुलूस निकालेगा। हम स्वतंत्रता सेनानियों के घरों का दौरा करेंगे और उनके परिवार के सदस्यों से मिलेंगे।

इस आयोजन को स्वदेशी आंदोलन के रूप में चिह्नित करते हुए, कार्यक्रम में शामिल लोग सूती और खादी के कपड़े पहनेंगे। अमृता भारतीगे कन्नदारती पहल के तहत, स्वतंत्रता संग्राम पर लगभग 75 पुस्तकें शैक्षणिक संस्थानों और आम लोगों को भेंट की जाएंगी।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने सभी संगठनों से कार्यक्रम की सफलता में सहयोग करने का अनुरोध किया है।

Google News
Tags:

About The Author

Post Comment

Comment List

Advertisement

Latest News

रामेश्वरम कैफे धमाका: एनआईए ने वांछित 2 आरोपियों पर लाखों रु. के इनाम की घोषणा की रामेश्वरम कैफे धमाका: एनआईए ने वांछित 2 आरोपियों पर लाखों रु. के इनाम की घोषणा की
Photo: NIA X account
हमारी प्रतिबद्धता भारत को दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनाने की: मोदी
देवेगौड़ा का दावा- ये 2 नेता राष्ट्रीय स्तर पर सभी समस्याओं का कर सकते हैं समाधान
तेदेपा ने आंध्र प्रदेश में लोकसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की अंतिम सूची की घोषणा की
महागठबंधन ने बिहार में सीट बंटवारे की घोषणा की, इतनी सीटों पर चुनाव लड़ेगी लालू की पार्टी
बिल गेट्स के साथ बातचीत में मोदी ने किन ​बातों पर दिया जोर?
मुख्तार अंसारी की मौत पर मायावती ने दिया यह बड़ा बयान