किसानों का 12,110 करोड़ रुपए का फसली ऋण माफ किया जाएगा: पलानीस्वामी

किसानों का 12,110 करोड़ रुपए का फसली ऋण माफ किया जाएगा: पलानीस्वामी

किसानों का 12,110 करोड़ रुपए का फसली ऋण माफ किया जाएगा: पलानीस्वामी

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री पलानीस्वामी। फोटो स्रोत: Twitter

चेन्नई/दक्षिण भारत। पिछले तीन महीनों के दौरान चक्रवात और बेमौसम बारिश से प्रभावित किसानों को एक बड़ी राहत देते हुए मुख्यमंत्री ईके पलानीस्वामी ने शुक्रवार को घोषणा करते हुए कहा कि सहकारी बैंकों के माध्यम से 16.43 लाख किसानों का 12,110 करोड़ रुपए का फसली ऋण माफ किया जाएगा।

विधानसभा में शून्यकाल के दौरान घोषणा करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि यह घोषणा तत्काल प्रभाव से लागू की जाएगी। मुख्यमंत्री ने आश्वासन दिया कि फसली ऋण की इस छूट के लिए एक सरकारी आदेश जारी किया जाएगा और इसके लिए वित्तीय आवंटन 2021-22 के अंतरिम बजट में किया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि जब भी किसानों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है तो अन्नाद्रमुक की सरकारें उनकी समस्याओं को हल करने में सबसे आगे रही हैं।

गौरतलब है कि मई 2016 में पद संभालने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री जयललिता ने 12.02 लाख किसानों के 5,318.73 करोड़ रुपए के फसली ऋण माफ किए थे। इसके बाद 2017 में राज्य सरकार ने किसानों को सूखा राहत सहायता के रूप में 2,247 करोड़ रुपए का वितरण किया था।

उन्होंने आगे कहा कि 2020 के दौरान कोविड-19 महामारी ने लोगों को बहुत प्रभावित किया था और कृषि में भी लोगों को समस्याओं का सामना करना पड़ा था।

मुख्यमंत्री ने कहा कि किसानों को इस मुश्किल स्थिति से निपटने में मदद करने के उद्देश्य से राज्य सरकार ने 16.43 लाख किसानों को राहत सहायता (इनपुट सब्सिडी) के रूप में 1,717 करोड़ रुपए दिए हैं जिसकी राशि सीधे उनके खातों में जमा की गई है।

Google News
Tags:

About The Author

Post Comment

Comment List

Advertisement

Latest News

ओडिशा में बोले शाह- नवीन बाबू का मानना है कि यहां आयुष्मान योजना लागू हुई तो मोदी लोकप्रिय हो जाएंगे ओडिशा में बोले शाह- नवीन बाबू का मानना है कि यहां आयुष्मान योजना लागू हुई तो मोदी लोकप्रिय हो जाएंगे
शाह ने कहा कि देश में सबसे ज्यादा खनिज संपदा ओडिशा में है और सबसे ज्यादा गरीबी भी यहीं है...
बेंगलूरु: महिलाओं के स्वास्थ्य और कैंसर संबंधी जागरूकता के लिए जानकारी दी
पिछले 10 वर्षों में हम अभूतपूर्व परिवर्तन लेकर आए, कांग्रेस-टीआरएस भ्रष्टाचार में व्यस्त रहीं: शाह
हथियारों के दलाल नहीं चाहते कि सेना आत्मनिर्भर बने, वे मोदी के खिलाफ एकजुट हो गए: प्रधानमंत्री
फर्जी सीबीआई अधिकारी बताकर एमएनसी की सेवानिवृत्त निदेशक से ठग लिए 25 करोड़ रुपए!
भाजपा के लिए देश से बड़ा कुछ नहीं, कांग्रेस के लिए अपना परिवार ही सबकुछ है: मोदी
पाकिस्तानी कारोबारी बोले- मुल्क में व्यापार करना हुआ 'लगभग असंभव', भारत से वार्ता करें शहबाज़