दो मेडिकल छात्रों में हैजे की पुष्टि के बाद कर्नाटक स्वास्थ्य विभाग अलर्ट पर

ये दोनों उन 47 छात्रों में से थे, जिन्हें दस्त और निर्जलीकरण की दिक्कत के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया था

दो मेडिकल छात्रों में हैजे की पुष्टि के बाद कर्नाटक स्वास्थ्य विभाग अलर्ट पर

Photo: PixaBay

बेंगलूरु/दक्षिण भारत। बेंगलूरु मेडिकल कॉलेज एंड रिसर्च इंस्टीट्यूट (बीएमसीआरआई) के दो छात्रों में हैजे की पुष्टि होने के बाद कर्नाटक स्वास्थ्य विभाग अलर्ट पर है। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि ये दोनों उन 47 छात्रों में से थे, जिन्हें दस्त और निर्जलीकरण की दिक्कत के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

सरकार ने अधिकारियों से यह सुनिश्चित करने के लिए सभी आवश्यक सावधानी बरतने को कहा है, ताकि यह अधिक लोगों में न फैले।

बीएमसीआरआइ छात्रावास की रसोई को बंद कर कीटाणुशोधन किया जा रहा था। विक्टोरिया अस्पताल की रसोई से भोजन और पानी की आपूर्ति की जा रही थी। अधिकारियों ने कहा कि कीट नियंत्रण के उपाय भी किए जा रहे हैं।

कर्नाटक स्वास्थ्य और परिवार कल्याण विभाग ने शुक्रवार को कहा कि इस साल अब तक राज्य में हैजे के छह पुष्ट मामले सामने आए हैं, जिनमें से पांच मार्च में सामने आए थे।

Google News

About The Author

Post Comment

Comment List

Advertisement

Latest News

इंडि गठबंधन वाले बिहार को फिर से 'लालटेन युग' में ले जाना चाहते हैं: शाह इंडि गठबंधन वाले बिहार को फिर से 'लालटेन युग' में ले जाना चाहते हैं: शाह
शाह ने कहा कि मोदी ने बिहार के युवाओं के हाथ में लाठी की जगह मेड इन ​इंडिया स्मार्टफोन दिया...
उप्र में इंडि गठबंधन वालों के लिए एक सीट ​जीतना भी मुश्किल: मोदी
सपा-कांग्रेस ... दल दो हैं, लेकिन दुकान एक ही है: मोदी
अखिलेश के साथ संयुक्त प्रेसवार्ता में केजरीवाल ने किए ये बड़े दावे
सुनील छेत्री कुवैत के खिलाफ विश्व कप क्वालीफाइंग मैच के बाद संन्यास लेंगे
रामराज्य की प्रासंगिकता
संदेशखाली: नड्डा बोले- महिला मुख्यमंत्री महिलाओं के प्रति ऐसा अपमान कैसे बर्दाश्त कर सकती हैं?