देश पर हुए आक्रमणों का मुंहतोड़ जवाब देने और जीतने में सिक्खों का बहुत बड़ा योगदान: नड्डा

नड्डा ने भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए दिल्ली सिक्ख गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी के सदस्यों को संबोधित किया

देश पर हुए आक्रमणों का मुंहतोड़ जवाब देने और जीतने में सिक्खों का बहुत बड़ा योगदान: नड्डा

'सिक्ख कौम के लिए अगर सही मायने में किसी ने काम किया है, तो वह हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया है'

नई दिल्ली/दक्षिण भारत। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने शनिवार को यहां मुख्यालय में भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए दिल्ली सिक्ख गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी के सदस्यों को संबोधित किया।

नड्डा ने कहा कि हम जानते हैं कि हमारे सिक्ख भाइयों ने किस तरीके से देश के लिए अपनी कुर्बानी दी, देश के लिए बलिदान हुए। देश पर जितने भी आक्रमण हुए, उन सबको मुंहतोड़ जवाब देने और विजय हासिल करने में सिक्ख भाइयों का बहुत बड़ा योगदान है।

नड्डा ने कहा कि ऐसी सिक्ख कौम के लोग भाजपा में शामिल हैं, यह हमारे लिए गौरव और खुशी की बात है। भाजपा अकेली ऐसी पार्टी है, जिसके माध्यम से हम देश की एकता, अखंडता और सुरक्षा को आगे बढ़ा सकते हैं। इसमें बहुत बड़ा योगदान आपका है। आपके शामिल होने से हम इस काम को और तीव्र गति से आगे बढ़ाएंगे।

नड्डा ने कहा कि सिक्ख कौम के लिए अगर सही मायने में किसी ने काम किया है, तो वह हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया है। मोदी लंबे समय तक पंजाब के प्रभारी रहे, इसलिए उन्हें आपसे बहुत लगाव है।

नड्डा ने कहा कि 1984 में जिस तरह से मानवता और इंसानियत का गला घोंटा गया, वह हम सबने देखा है। प्रधानमंत्री मोदी ने 1984 के दंगों पर एसआईटी का गठन किया और आज उन दंगों के दोषी जेल में हैं।

नड्डा ने कहा कि आपके योगदान को पहचानना, उसकी इज्जत करना और आपको मुख्यधारा में शामिल करते हुए पूरी ताकत के साथ आपको आगे बढ़ाना अगर संभव है, तो यह भाजपा में ही संभव है।

Google News

About The Author

Post Comment

Comment List

Advertisement

Latest News

अहमदाबाद: आईएसआईएस के 4 'आतंकवादियों' की गिरफ्तारी के बारे में गुजरात डीजीपी ने दी यह जानकारी अहमदाबाद: आईएसआईएस के 4 'आतंकवादियों' की गिरफ्तारी के बारे में गुजरात डीजीपी ने दी यह जानकारी
Photo: @dgpgujarat X account
5 महीने चलीं उन फांसियों का रईसी से भी था गहरा संबंध! इजराइली मीडिया ने ​फिर किया जिक्र
ईरानी राष्ट्रपति का निधन, अब कौन संभालेगा मुल्क की बागडोर, कितने दिनों में होगा चुनाव?
बेंगलूरु में रेव पार्टी: केंद्रीय अपराध शाखा ने छापेमारी की तो मिलीं ये चीजें!
ओडिशा को विकास की रफ्तार चाहिए, यह बीजद की ढीली-ढाली नीतियों वाली सरकार नहीं दे सकती: मोदी
हेलीकॉप्टर हादसे में ईरान के राष्ट्रपति का निधन
आज लोकसभा चुनाव के 5वें चरण का मतदान, अब तक डाले गए इतने वोट