व्हाइट हाउस ने की भारत के लोकतंत्र पर बड़ी टिप्पणी- 'दुनिया में इससे ज्यादा ...'

व्हाइट हाउस के राष्ट्रीय सुरक्षा संचार सलाहकार जॉन किर्बी ने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा ...

व्हाइट हाउस ने की भारत के लोकतंत्र पर बड़ी टिप्पणी- 'दुनिया में इससे ज्यादा ...'

Photo: WhiteHouse FB Profile Picture

वॉशिंगटन/दक्षिण भारत। मतदान के अधिकार का प्रयोग करने के लिए भारत के लोगों की सराहना करते हुए व्हाइट हाउस ने कहा कि दुनिया में भारत से अधिक जीवंत लोकतंत्र नहीं हैं।

Dakshin Bharat at Google News
व्हाइट हाउस के राष्ट्रीय सुरक्षा संचार सलाहकार जॉन किर्बी ने यहां एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि विश्व में भारत से अधिक जीवंत लोकतंत्र नहीं हैं। हम भारत के लोगों की, आप जानते हैं, वोट देने की उनकी क्षमता और उनकी भावी सरकार में अपनी बात रखने की क्षमता की सराहना करते हैं। निश्चित रूप से हम पूरी प्रक्रिया के दौरान उनके अच्छे होने की कामना करते हैं।

किर्बी भारत में चल रहे चुनावों पर एक सवाल का जवाब दे रहे थे, जिसमें 969 मिलियन से अधिक लोग 2,660 पंजीकृत राजनीतिक दलों का प्रतिनिधित्व करने वाले हजारों उम्मीदवारों में से 545 संसद सदस्यों का चुनाव करने के लिए दस लाख मतदान केंद्रों पर अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं।

एक अन्य प्रश्न के उत्तर में किर्बी ने कहा कि भारत-अमेरिका संबंध प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के तहत विशेष रूप से बाइडेन प्रशासन के पिछले तीन वर्षों के दौरान मजबूत हुए हैं। उन्होंने कहा, 'भारत के साथ हमारा रिश्ता बेहद करीबी है और लगातार घनिष्ठ होता जा रहा है।'

व्हाइट हाउस के अधिकारी ने कहा कि यह बहुत जीवंत, बहुत सक्रिय साझेदारी है। हम, प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व के आभारी हैं।

About The Author

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download