कर्नाटकः मुख्यमंत्री ने सफाई कर्मचारियों को बांटे इलेक्ट्रिक दो-पहिया वाहन

कर्नाटकः मुख्यमंत्री ने सफाई कर्मचारियों को बांटे इलेक्ट्रिक दो-पहिया वाहन

बोम्मई ने कहा कि सफाई कर्मचारी महत्वपूर्ण काम कर रहे हैं


बेंगलूरु/दक्षिण भारत। कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने शुक्रवार को सफाई कर्मचारियों के लिए इलेक्ट्रिक दो-पहिया वाहन वितरण अभियान की शुरुआत की और कहा कि योजना को राज्य के 10 नगर निगमों तक बढ़ा दिया गया है।

बोम्मई ने सफाई कर्मचारियों को सभी सुविधाएं प्रदान करके उनके जीवन को आसान बनाने और ‘जीवन में ताकत डालने’ की जरूरत पर जोर दिया।

उन्होंने कहा, ‘राज्य के 10 नगर निगमों में इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहनों के वितरण का विस्तार किया गया है। इस योजना के लिए चुने गए कुल 600 सफाईकर्मियों में से 400 व्यक्तियों को पहले चरण में वाहन दिए जाएंगे।’

मुख्यमंत्री यहां ‘विधान सौधा’, ‘विकास सौधा’ और ‘एमएस बिल्डिंग’ में कार्यरत सफाईकर्मियों को इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहन वितरण के बाद संबोधित कर रहे थे।

कार्यक्रम का आयोजन ‘कर्नाटक राज्य सफाई कर्मचारी विकास निगम’ की ओर से यहां ‘विधान सौधा’ के पास किया गया।

बोम्मई ने कहा कि सफाई कर्मचारी महत्वपूर्ण काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि इलेक्ट्रिक वाहनों का वितरण उनके काम को सम्मानित करने की कई योजनाओं में से एक है।

मुख्यमंत्री ने कहा, ‘पश्चिमी देशों में सफाई कर्मचारी कारों में घूमते हैं और अब वही हो रहा है। अब वे स्कूटर पर घूम रहे हैं और वह दिन दूर नहीं, जब वे कारों से यात्रा करेंगे।’

Google News
Tags:

About The Author

Post Comment

Comment List

Advertisement

Latest News