
लाहौर/दक्षिण भारत। लाहौर में पहली बार मेट्रो क्या चली, पाकिस्तानी खुशी के मारे पगला गए हैं। इसके वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहे हैं जिन पर मीम की बौछार हो रही है। लाहौर में बिछी इस मेट्रो लाइन पर हाल में यातायात शुरू किया गया है।
इस ऑरेंज लाइन की लंबाई करीब 27 किमी है। लोगों को इससे सुविधा तो हुई लेकिन कई पाकिस्तानियों के लिए यह किसी अजूबे से कम नहीं है। अब तस्वीर में दिखाई दे रहे इन जनाब को ही देख लीजिए। ये बच्चों की तरह शीशे से यह देखने में व्यस्त हैं कि बाहर की दुनिया कैसी दिखाई दे रही है।
Lahore’s Orange Line metro providing new entertainment opportunities to public 🤦🏼♂️😐 🚇 pic.twitter.com/pEf4q3uT0j
— Danyal Gilani (@DanyalGilani) November 2, 2020
दानियाल गिलानी नामक ट्विटर यूजर ने मेट्रो का वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा कि लाहौर की ऑरेंज लाइन मेट्रो जनता को मनोरंजन के नए अवसर प्रदान कर रही है। ट्विटर पर यह वीडियो खूब देखा जा रहा है। इसमें बच्चे इस तरह उछल-कूद करते नजर आ रहे हैं कि वे मेट्रो में नहीं, बल्कि किसी मनोरंजक स्थान पर पिकनिक मनाने आ गए हों।
वकार हुसैन नामक यूजर लिखते हैं, ‘ऐसा होता है जब आप इंसानों से ज्यादा पत्थरों पर खर्च करते हों।’ इसी प्रकार शब्बीर हुसैन लिखते हैं, ‘उन्हें मेट्रो की नहीं, शिक्षा की जरूरत है। खासतौर से बड़ों और उनके माता-पिता को।’ आर्थिक रूप से बदहाल पाकिस्तान को यह मेट्रो लाइन चीन ने तोहफे में दी है।