मोदी का प्रहार- मेहनत कर जो सं​पत्ति बनाई, कांग्रेस सरकार बनने के बाद आपसे लूट लेगी

प्रधानमंत्री ने मध्य प्रदेश के सागर में भाजपा की चुनावी जनसभा को संबोधित किया

मोदी का प्रहार- मेहनत कर जो सं​पत्ति बनाई, कांग्रेस सरकार बनने के बाद आपसे लूट लेगी

मोदी ने कांग्रेस के लिए कहा, 'ये लोग समाज को आपस में लड़वाने के लिए नए-नए पैंतरे लेकर आते हैं'

सागर/दक्षिण भारत। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को मध्य प्रदेश के सागर में भाजपा की चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि पिछली बार आपने यहां से भाजपा को रिकॉर्ड वोटों से जिताया था। सागर ने फिर मन बना लिया है- फिर एक बार मोदी सरकार।

प्रधानमंत्री ने कहा कि देश के विकास के लिए एक स्थिर और मजबूत सरकार कितनी जरूरी होती है, यह मध्य प्रदेश और सागर के लोग बहुत अच्छे से जानते हैं। विकास तब होता है, जब सही नीतियां हों, सही विजन हो। इसलिए देश हो या मध्य प्रदेश, विकास तभी आया, जब कांग्रेस गई और भाजपा आई।

प्रधानमंत्री ने कहा कि कांग्रेस के समय में मप्र की पहचान बीमारू राज्य की थी। आज वही मप्र भाजपा सरकार में विकास की नई ऊंचाइयां छू रहा है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि कोरोना का संकट आया तो मोदी ने यह सुनिश्चित किया कि आपकी रसोई में कभी राशन की कमी न होने पाए। आज भी देश की करोड़ों रसोइयों में पीएम गरीब कल्याण अन्न योजना का अनाज पकता है। 

मैं अपनी माताओं और बहनों को ये गारंटी देता हूं कि आपको अगले पांच वर्ष तक राशन की चिंता करने की कोई जरूरत नहीं है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि आज कांग्रेस की एक ऐसी सच्चाई देश के सामने आई है, जिसे सुनकर हर देशवासी सन्न हो गया है। हमारा संविधान साफ-साफ मना करता है कि किसी को भी धर्म के आधार पर आरक्षण नहीं दिया जाएगा। खुद बाबा साहेब अंबेडकर भी धर्म के आधार पर आरक्षण के खिलाफ थे, लेकिन कांग्रेस ने वर्षों पहले धर्म के आधार पर आरक्षण का खतरनाक संकल्प लिया था। वो अपने इस संकल्प को पूरा करने के लिए भांति-भांति के हथकंडे अपना रही है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि साल 2004 में कांग्रेस ने आंध्र प्रदेश में धर्म के आधार पर आरक्षण दिया और बाबा साहेब अंबेडकर और संविधान की पीठ में छुरा घोंपा था। कर्नाटक में कांग्रेस ने धर्म के आधार पर आरक्षण दे दिया है। इसके लिए कांग्रेस ने गैर-कानूनी तरीके से एक चालाकी की है। मुस्लिमों की सभी जातियों को ओबीसी कोटे में डाल ​दिया है। ऐसा करके ओबीसी को मिलने वाले बहुत बड़े हक को छीनकर धर्म के आधार पर दे दिया। कांग्रेस यही फॉर्मूला पूरे देश में लागू करना चाहती है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि ओबीसी वर्ग की सबसे बड़ी दुश्मन है कांग्रेस, जिसने ओबीसी से उनका हक छीन लिया है। कांग्रेस ने सामाजिक न्याय की हत्या की है। संविधान की भावना को ठोकर पहुंचाई है, बाबा साहेब का घोर अपमान किया है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि आज कांग्रेस का 'हिडन एजेंडा' बाहर आया है। आज कांग्रेस ने कहा है कि वह विरासत पर टैक्स लेगी। आपने मेहनत करके, मुसीबतों को झेल कर जो सं​पत्ति बनाई है, कांग्रेस सरकार बनने के बाद वह आपसे लूट लेगी। कांग्रेस, भारत के सामाजिक मूल्यों और भारत के सामाज की भावनाओं से कितना कट चुकी है! कांग्रेस को पारिवारिक मूल्यों का अंदाजा नहीं रहा है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि कांग्रेस पार्टी को देश के संविधान से नफरत है। इनको भारत की पहचान से नफरत है। इसलिए ये हर उस प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं, जिससे देश कमजोर हो, देश की साख कमजोर हो। ये लोग समाज को आपस में लड़वाने के लिए नए-नए पैंतरे लेकर आते हैं।

Google News

About The Author

Post Comment

Comment List

Advertisement

Latest News

'मेट्रो सेवा को नहीं हो रहा कोई नुकसान...', शिवकुमार ने क्यों​ किया 'शक्ति योजना' का जिक्र? 'मेट्रो सेवा को नहीं हो रहा कोई नुकसान...', शिवकुमार ने क्यों​ किया 'शक्ति योजना' का जिक्र?
Photo: DKShivakumar.official FB page
इंडि गठबंधन वाले हैं घोटालेबाजों की जमात, इन्हें किसी भी कीमत पर सत्ता चाहिए: मोदी
देवराजे गौड़ा के आरोपों पर बोले शिवकुमार- केवल पेन-ड्राइव के बारे में चर्चा कर रहे हैं ...
वीडियो ने साबित कर दिया कि स्वाति मालीवाल के सभी आरोप झूठे थे: आप
इंडि गठबंधन ने बुलडोजर संबंधी टिप्पणी के लिए मोदी की आलोचना की, कहा- धार्मिक स्वतंत्रता की रक्षा करेंगे
मोदी के तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने पर भारत तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था बनेगा: नड्डा
मालीवाल मामले में दिल्ली पुलिस ने विभव कुमार को गिरफ्तार किया