भाजपा ने जावड़ेकर को दिल्ली और तोमर को हरियाणा का चुनाव प्रभारी नियुक्त किया

भाजपा ने जावड़ेकर को दिल्ली और तोमर को हरियाणा का चुनाव प्रभारी नियुक्त किया

नरेंद्र तोमर एवं प्रकाश जावडेकर

नई दिल्ली/भाषा। आगामी विधानसभा चुनावों की तैयारियों के मद्देनजर भाजपा ने शुक्रवार को केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर और नरेंद्र सिंह तोमर को क्रमश: दिल्ली एवं हरियाणा का चुनाव प्रभारी नियुक्त किया।

Dakshin Bharat at Google News
पार्टी की ओर से जारी एक बयान के अनुसार, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने अपने वरिष्ठ नेता ओपी माथुर और भूपेंद्र यादव को क्रमश: झारखंड एवं महाराष्ट्र का चुनाव प्रभारी नियुक्त किया है।

हरियाणा, महाराष्ट्र और झारखंड में इस साल के आखिर में चुनाव होने वाले हैं, जबकि दिल्ली में अगले साल चुनाव होंगे।

केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी और नित्यानंद राय दिल्ली चुनाव के लिए सह-प्रभारी होंगे जबकि उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और कर्नाटक के नेता लक्ष्मण सावदी महाराष्ट्र चुनाव के लिए सह-प्रभारी होंगे।

भाजपा हरियाणा, महाराष्ट्र और झारखंड में दोबारा सत्ता में आने जबकि दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली सरकार को सत्ता से हटाने के इरादे से चुनाव लड़ेगी।

Tags:

About The Author

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download