गुजरात में कै्ब्रिरज एनालिटिका का इस्तेमाल किया राहुल ने : भाजपा

गुजरात में कै्ब्रिरज एनालिटिका का इस्तेमाल किया राहुल ने : भाजपा

नई दिल्ली। डाटा माइनिंग कंपनी कै्ब्रिरज एनालिटिका के राजनीतिक दलों से संबंध को लेकर उपजे विवाद के बीच भारतीय जनता पार्टी ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर हमला ते़ज करते हुए आज आरोप लगाया कि उन्होंने गत वर्ष गुजरात चुनाव में इस विवादास्पद कंपनी की सेवाएं लीं थीं। भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं देश के कानून मंत्री प्रसाद ने यहां संवाददाताओं से कहा, मैं पूरी जिम्मेदारी से कहना चाहता हूं कि राहुल गांधी की समूची सोशल मीडिया मुहिम में कै्ब्रिरज एनालिटिका की पूरी संलिप्तता है। उन्होंने कहा कि कुछ मामलों की जांच होनी है। वेबसाइट कुछ भी दावा कर सकतीं हैं्। लेकिन इन सबसे कांग्रेस पार्टी की उन मीडिया रिपोर्टों पर पांच माह की साजिशन चुप्पी से ध्यान नहीं भटकाया जा सकता है जिनमें दावा किया गया था कि कांग्रेस इस कंपनी की सेवाओं को मोदी सरकार के विरुद्ध ब्रह्मास्त्र के रूप में इस्तेमाल करेगी। कांग्रेस द्वारा भाजपा पर वर्ष २००९ के चुनाव में इस कंपनी की सेवाएं लिए जाने के आरोपों का खंडन करते हुए कहा कि यह कंपनी वर्ष २०१३ में अस्तित्व में आयी है।

Tags:

About The Author

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download