कर्नाटक भाजपा कार्यकर्ताओं से बोले मोदी- 10 वर्षों में जो उपलब्धियां हासिल कीं, उन्हें जनता तक ले जाना है

उन्होंने कहा कि जनसेवा के इस महायज्ञ को जारी रखने के लिए सरकार में वापसी जरूरी है

कर्नाटक भाजपा कार्यकर्ताओं से बोले मोदी- 10 वर्षों में जो उपलब्धियां हासिल कीं, उन्हें जनता तक ले जाना है

प्रधानमंत्री ने कहा कि चुनाव प्रचार में दो बातें होती हैं: प्रचार और  बूथ को मजबूत करना

नई दिल्ली/बेंगलूरु/दक्षिण भारत। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को नमो ऐप के जरिए कर्नाटक के भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ संवाद किया। उन्होंने कहा कि 6 अप्रैल को भाजपा का स्थापना दिवस होता है। यह वो दिन है, जो जनसेवा का संकल्प और मजबूत करता है।

उन्होंने कहा कि जनसेवा के इस महायज्ञ को जारी रखने के लिए सरकार में वापसी उतनी ही जरूरी है और जनता-जनार्दन का आशीर्वाद भी उतना ही जरूरी है। इसलिए 10 वर्षों तक कार्य करके हमने जो उपलब्धियां हासिल की हैं, उन सबको जनता तक ले जाना है। 

प्रधानमंत्री ने कहा कि कर्नाटक की जनता को भाजपा पर पूरा भरोसा है। हमें '4 जून, 400 पार' की गूंज घर-घर में सुनाई दे रही है। मेरा लक्ष्य है- हमें बूथ जीतना है। हमें मतदान केंद्रों पर विजयी होना है। इसके लिए हमें उचित योजनाएं और रणनीतियां बनानी होंगी।

प्रधानमंत्री ने कहा कि चुनाव प्रचार में दो बातें होती हैं: प्रचार और  बूथ को मजबूत करना। मैं आपसे आग्रह करूंगा कि आप दूसरे पहलू पर भी ध्यान दें। हर बूथ पर महिला मतदताओं का जुलूस निकालना सुनिश्चित करें। इससे महिला मतदाताओं में जागरूकता फैलेगी। इससे उनमें आत्मविश्वास और एकता की भावना पैदा होगी।

प्रधानमंत्री ने कहा कि गरीब और मध्यम वर्ग की आकांक्षाओं को भाजपा ही पूरा कर सकती है। गरीब का पक्का मकान हो, पीएम किसान सम्मान निधि हो, शौचालय, बिजली, नल से जल और गैस कनेक्शन की सुविधा हो ... ये सब काम भाजपा सरकार कर रही है और हर वर्ग के सपने को पूरा कर रही है।

Google News

About The Author

Post Comment

Comment List

Advertisement

Latest News

कथित यौन शोषण मामले में जांच का सामना कर रहे प्रज्वल रेवन्ना को निलंबित करेगा जद (एस): कुमारस्वामी कथित यौन शोषण मामले में जांच का सामना कर रहे प्रज्वल रेवन्ना को निलंबित करेगा जद (एस): कुमारस्वामी
Photo: hdkumaraswamy FB page
कांग्रेस और अघाड़ी पर मोदी का प्रहार- 'धर्म के नाम पर आरक्षण की कोशिश सफल नहीं होने देंगे'
इंदौर लोकसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार अक्षय कांति ने नामांकन वापस लिया, भाजपा कार्यालय पहुंचे
प्रज्वल रेवन्ना की संलिप्तता वाले कथित ‘यौन उत्पीड़न’ मामले की एसआईटी करेगी जांच
कर्नाटक में अंतर्कलह से जूझ रही है कांग्रेस: मोदी
जल्द शादी करने वाले थे 'तारक मेहता ...' के सोढ़ी! सीसीटीवी में यहां दिखाई दिए
कांग्रेस ने कर्नाटक को भी अपनी लूट का एटीएम बना लिया है: मोदी