प्रज्ज्वल रेवन्ना के नाम एचडी देवेगौड़ा के पत्र पर क्या बोले डीके शिवकुमार?

उपमुख्यमंत्री ने कहा कि कर्नाटक उन्नति, विका और शांति का स्थान है

प्रज्ज्वल रेवन्ना के नाम एचडी देवेगौड़ा के पत्र पर क्या बोले डीके शिवकुमार?

Photo: DKShivakumar.official FB page

बेंगलूरु/दक्षिण भारत। कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने सांसद प्रज्ज्वल रेवन्ना को जद (एस) प्रमुख एचडी देवेगौड़ा द्वारा लिखे गए पत्र पर टिप्पणी की है। उन्होंने कहा कि यह एक पारिवारिक मामला है। मैं इसमें हस्तक्षेप नहीं करना चाहता।

Dakshin Bharat at Google News
बता दें कि पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवेगौड़ा ने गुरुवार को अपने पोते व निलंबित पार्टी सांसद प्रज्ज्वल रेवन्ना के लिए 'कड़ी चेतावनी' जारी की थी। उन्होंने प्रज्ज्वल को स्वदेश लौटने और यौन शोषण के आरोपों की जांच का सामना करने के लिए कहा था। 

वहीं, कर्नाटक भाजपा के पड़ोसी राज्य के कारण निवेशकों को खोने के ट्वीट पर डीके शिवकुमार ने कहा कि यह भाजपा नेताओं के लिए शर्मनाक है, जिन्होंने यह ट्वीट किया है।

उपमुख्यमंत्री ने कहा कि उन्हें (भाजपा नेताओं को) पहले दस्तावेज़ों की जांच करने दीजिए। कितने निवेशक और कारोबारी लोग भाजपा सरकार से मिली प्रताड़ना के कारण देश से बाहर जाकर बस गए हैं?

उपमुख्यमंत्री ने कहा कि जब कांग्रेस पार्टी यहां आई तो बहुत सारे निवेशक आए। अब चुनाव के बाद हम आपको दिखाएंगे और रुचि रखने वाले लोगों की सूची लेकर आएंगे। कर्नाटक उन्नति, विकास, शांति का स्थान है।

About The Author

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download