जुमे की नमाज के बाद उप्र के और जिलों में फैली हिंसा, पुलिस पर किया पथराव

जुमे की नमाज के बाद उप्र के और जिलों में फैली हिंसा, पुलिस पर किया पथराव

सीएए के विरोध के नाम पर उपद्रवियों ने बुलंदशहर में वाहन को आग लगा दी थी।

लखनऊ/भाषा। उत्तर प्रदेश में नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ शुक्रवार को हिंसा और जिलों में फैल गई। जुमे की नमाज के बाद प्रदर्शनकारियों ने हिंसा शुरू कर दी। हालांकि राजधानी लखनऊ और अलीगढ़ में कुल मिलाकर शांति रही।

जिन जिलों से हिंसा की खबरें आ रही हैं, उनमें फिरोजाबाद, गोरखपुर, भदोही, बहराइच तथा संभल शामिल हैं। प्रदर्शनकारियों को जब निषेधाज्ञा का उल्लंघन कर जुलूस निकालने से रोका गया तो उन्होंने पुलिस पर पथराव कर दिया।

कई जगहों पर हिंसक प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज किया और आंसूगैस के गोले दागे। सोशल मीडिया पर अफवाह फैलने से रोकने के लिए कई जिलों में इंटरनेट सेवाएं आज भी बंद रहीं।

Tags:

About The Author

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download