मोदी ने की घोषणा- नरसिम्हा राव, चरण सिंह और एमएस स्वामीनाथन को मिलेगा भारत रत्न

पहले लालकृष्ण आडवाणी और कर्पूरी ठाकुर के लिए देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान की घोषणा की थी

मोदी ने की घोषणा- नरसिम्हा राव, चरण सिंह और एमएस स्वामीनाथन को मिलेगा भारत रत्न

प्रधानमंत्री ने कहा, ‘चरण सिंह को भारत रत्न देश के लिए उनके अतुलनीय योगदान के लिए समर्पित है।

नई दिल्ली/दक्षिण भारत। पूर्व प्रधानमंत्रियों पीवी नरसिम्हा राव और चौधरी चरण सिंह के साथ-साथ कृषि वैज्ञानिक एमएस स्वामीनाथन को भारत रत्न से सम्मानित किया जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को इस संबंध में घोषणा की।

Dakshin Bharat at Google News
सरकार ने पहले लालकृष्ण आडवाणी और कर्पूरी ठाकुर के लिए देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान की घोषणा की थी। मोदी ने एक्स पर कहा, ‘नरसिम्हा राव ने महत्त्वपूर्ण परिवर्तनों के माध्यम से भारत को आगे बढ़ाया और इसकी सांस्कृतिक और बौद्धिक विरासत को भी समृद्ध किया।’

मोदी ने कहा कि राव के दूरदर्शी नेतृत्व ने भारत को आर्थिक रूप से उन्नत बनाने में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाई और इसकी समृद्धि, विकास के लिए ठोस नींव रखी।

प्रधानमंत्री ने कहा, ‘चरण सिंह को भारत रत्न देश के लिए उनके अतुलनीय योगदान के लिए समर्पित है।’

मोदी ने कहा, ‘स्वामीनाथन ने कृषि और किसानों के कल्याण में देश के लिए उल्लेखनीय योगदान दिया।’

प्रधानमंत्री ने कहा कि स्वामीनाथन ने भारत को कृषि में आत्मनिर्भरता हासिल करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और इसे आधुनिक बनाने में उत्कृष्ट प्रयास किए।

About The Author

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download