हरियाणा: मुख्यमंत्री खट्टर और कैबिनेट मंत्रियों ने राज्यपाल को सौंपा इस्तीफा

भाजपा और जेजेपी गठबंधन में आ गईं दरारें

हरियाणा: मुख्यमंत्री खट्टर और कैबिनेट मंत्रियों ने राज्यपाल को सौंपा इस्तीफा

Photo: manoharlalkhattar FB page

चंडीगढ़/दक्षिण भारत। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर और उनके कैबिनेट मंत्रियों ने मंगलवार को राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय को अपना इस्तीफा सौंप दिया। सूत्रों ने यह जानकारी दी है।

Dakshin Bharat at Google News
लोकसभा चुनाव से पहले सीट बंटवारे को लेकर राज्य की सत्तारूढ़ भाजपा और जननायक जनता पार्टी (जेजेपी) गठबंधन में दरारें उभरने की अटकलों के बीच यह घटनाक्रम सामने आया है।

सूत्रों ने बताया कि भाजपा ने अपने विधायकों की बैठक बुलाई है।

हरियाणा भाजपा नेता कंवर पाल गुज्जर ने कहा कि मुख्यमंत्री और कैबिनेट मंत्रियों ने इस्तीफे दे दिए हैं। राज्यपाल ने इस्तीफे स्वीकार कर लिए हैं।

यह पूछे जाने पर कि अगला मुख्यमंत्री कौन बनेगा, तो उन्होंने कहा कि 'सीएम साहब ही सीएम साहब रहेंगे।'

वहीं, जेजेपी नेता अजय सिंह चौटाला दिल्ली के असोला में पार्टी नेता दुष्यंत चौटाला के फार्महाउस पहुंच गए हैं।

About The Author

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download