दक्षिण कर्नाटक में कांग्रेस और भाजपा-जद(एस) गठबंधन के बीच कड़ा मुकाबला होने की उम्मीद

वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव में, कांग्रेस और जनता दल (एस) ने एक साथ मिलकर चुनाव लड़ा था

दक्षिण कर्नाटक में कांग्रेस और भाजपा-जद(एस) गठबंधन के बीच कड़ा मुकाबला होने की उम्मीद

कांग्रेस और भाजपा दोनों ने 2024 के चुनावों के लिए क्षेत्र की कुछ सीट पर उम्मीदवारों की घोषणा की है

बेंगलूरु/दक्षिण भारत| वोक्कालिगा समुदाय की बहुलता वाले कर्नाटक के पुराने मैसूरु क्षेत्र में लोकसभा चुनाव में राज्य में सत्तारूढ़ कांग्रेस और भाजपा-जद(एस) गठबंधन के बीच कड़ा मुकाबला होने की उम्मीद है| पुराने मैसूरु क्षेत्र में दक्षिणी कर्नाटक के कई जिले शामिल हैं| पिछले साल मई में हुए विधानसभा चुनाव में इस क्षेत्र में जबरदस्त सफलता हासिल करने वाली सत्तारूढ़ कांग्रेस इलाके में अपने आधार को और मजबूत करना चाहेगी| विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने पुराने मैसूरु क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले जिलों में पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवेगौड़ा के नेतृत्व वाली जनता दल (एस) के गढ़ में सेंध लगाई थी|

वर्ष २०१९ के लोकसभा चुनाव में, कांग्रेस और जनता दल (एस) ने एक साथ मिलकर चुनाव लड़ा था, लेकिन राज्य में दोनों को केवल एक-एक सीट मिली थी थी| भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने कुल २८ लोकसभा सीट में से २५ सीट पर जीत हासिल की थी| कांग्रेस और जद (एस) को पुराने मैसूरु क्षेत्र के क्रमशः बेंगलूरु ग्रामीण और हासन सीट पर जीत मिली थी, जबकि मांड्या सीट भाजपा समर्थित एक निर्दलीय के खाते में गई थी| इस बार जद (एस) का भाजपा के साथ गठबंधन है|

सूत्रों के मुताबिक, जद (एस) को क्षेत्र में हासन, मंड्या और कोलार सीट आवंटित किए जाने की संभावना है| पिछले साल मई में हुए विधानसभा चुनावों में मिली हार के बाद जद (एस) अब वापसी करना चाह रही है| इस क्षेत्र में कांग्रेस और जद (एस) को पारंपरिक प्रतिद्वंद्वी माना जाता है| भाजपा भी इस क्षेत्र में अपने मत प्रतिशत में सुधार कर रही है|

भाजपा-जद(एस) गठबंधन के क्षेत्र में कांग्रेस का मुकाबला करने की उम्मीद है| यह गठबंधन वोक्कालिगा मतों को अपने पक्ष में करने और मोदी के करिश्मा के सहारे जीत हासिल करने के प्रयास में है| वहीं, कांग्रेस अपने मजबूत स्थानीय नेतृत्व की मदद से और पांच गारंटी योजनाओं के जरिये अपनी संभावनाओं को आगे बढ़ाने और क्षेत्र में अपना प्रभुत्व जारी रखने की उम्मीद कर रही है|

मुख्यमंत्री सिद्दरामैया और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष तथा राज्य के उप मुख्यमंत्री डी के शिवकुमार इसी क्षेत्र से आते हैं| वहीं, जद (एस) प्रमुख एच डी देवेगौड़ा और उनके पुत्र तथा पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एच डी कुमारस्वामी भी इसी क्षेत्र के रहने वाले हैं| एक राजनीतिक विश्लेषक के अनुसार, भाजपा-जद(एस) गठबंधन के लिए स्थानीय नेताओं के बीच समन्वय और दोनों दलों के बीच मतों का हस्तांतरण महत्वपूर्ण होगा|

कांग्रेस और भाजपा दोनों ने २०२४ के चुनावों के लिए क्षेत्र की कुछ सीट पर उम्मीदवारों की घोषणा की है| कर्नाटक में लोकसभा चुनाव दो चरणों में २६ अप्रैल और ७ मई को होगा|

Google News

About The Author

Post Comment

Comment List

Advertisement

Latest News

ममता बनर्जी का आरोप- बंगाल में कांग्रेस और सीपीआई (एम) कर रहीं भाजपा की मदद ममता बनर्जी का आरोप- बंगाल में कांग्रेस और सीपीआई (एम) कर रहीं भाजपा की मदद
Photo: BanglarGorboMamata FB page
अन्याय को मिटाकर न्याय स्थापित करने के लिए कांग्रेस आ रही है: राहुल गांधी
कांग्रेस और सपा ने राम मंदिर के निर्माण को अटकाकर, भटकाकर और लटकाकर रखा: शाह
हम 'मजबूत सरकार' की बात करते हैं, ममता 'मजबूर सरकार' चाहती हैं: नड्डा
बेलगावी में बोले मोदी- 'कांग्रेस के लिए नेहा जैसी बेटियों की जिंदगी की कोई कीमत नहीं'
कर्नाटक को सूखा राहत जल्द जारी करने की मांग, सिद्दरामैया और कांग्रेस नेताओं ने धरना दिया
अरविंदर सिंह लवली ने दिल्ली कांग्रेस के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दिया