लोकसभा चुनाव: छठे चरण में आज यहां हो रहा मतदान, मोदी-खरगे ने की यह अपील

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने नई दिल्ली लोकसभा क्षेत्र में अपना वोट डाला

लोकसभा चुनाव: छठे चरण में आज यहां हो रहा मतदान, मोदी-खरगे ने की यह अपील

Photo: @CEOBihar X account

नई दिल्ली/दक्षिण भारत। लोकसभा चुनाव के छठे चरण में शनिवार को दिल्ली की सातों सीटों सहित छह राज्यों और दो केंद्र शासित प्रदेशों की 58 सीटों के लिए मतदान हो रहा है।

Dakshin Bharat at Google News
राष्ट्रीय राजधानी के अलावा उत्तर प्रदेश की 14 सीटों, हरियाणा की सभी 10 सीटों, बिहार और पश्चिम बंगाल की आठ-आठ सीटों, ओडिशा की छह सीटों, झारखंड की चार सीटों और जम्मू-कश्मीर की एक सीट पर मतदान चल रहा है।

इसके साथ ही ओडिशा में 42 विधानसभा सीटों और हरियाणा में करनाल विधानसभा उपचुनाव के लिए भी मतदान हो रहा है।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने नई दिल्ली लोकसभा क्षेत्र में अपना वोट डाला। वे सुबह करीब नौ बजे राष्ट्रपति भवन के अंदर डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय विद्यालय स्थित मतदान केंद्र पहुंचीं।

मुर्मू ने मतदान करने के बाद मतदान केंद्र के बाहर मीडियाकर्मियों के लिए फोटो खिंचवाते हुए अपनी स्याही लगी उंगली दिखाई।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोगों से बड़ी संख्या में मतदान करने की अपील की और कहा कि हर वोट मायने रखता है।

उन्होंने 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा, जब लोग चुनाव प्रक्रिया में शामिल होते हैं और सक्रिय होते हैं तो लोकतंत्र फलता-फूलता है।

उन्होंने कहा कि मैं साल 2024 के लोकसभा चुनाव के छठे चरण में मतदान करने वाले सभी लोगों से बड़ी संख्या में मतदान करने का आग्रह करता हूं। हर वोट मायने रखता है। लोकतंत्र तब फलता-फूलता है, जब उसके लोग चुनावी प्रक्रिया में लगे और सक्रिय होते हैं। मैं विशेष रूप से आग्रह करता हूं कि महिला मतदाता और युवा मतदाता बड़ी संख्या में मतदान करें।

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने नफरत, बयानबाजी और ध्यान भटकाने वाली राजनीति के खिलाफ मतदान करने का आग्रह किया है। खरगे ने कहा कि पिछले पांच चरणों में 'तानाशाही ताकतें' 'गंभीर रूप से हिल गईं' हैं।

About The Author

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download