इंडि गठबंधन भ्रष्टाचारियों का जमावड़ा है: नड्डा

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने हिप्र के किन्नौर में चुनावी जनसभा को संबोधित किया

इंडि गठबंधन भ्रष्टाचारियों का जमावड़ा है: नड्डा

नड्डा ने कहा कि 10 साल पहले हमें आए दिन भ्रष्टाचार के किस्से सुनने को मिलते थे

किन्नौर/दक्षिण भारत। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने मंगलवार को हिमाचल प्रदेश के किन्नौर में भाजपा की चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस पर तीखा हमला बोला। उन्होंने केंद्र सरकार की उपलब्धियां ​बताते हुए कहा कि भाजपा को वोट इसलिए देना है, क्योंकि इस पार्टी ने मोदी के नेतृत्व में भारतीय राजनीति की चर्चा, संवाद, विषय को बदला है।

Dakshin Bharat at Google News
नड्डा ने कहा कि कोरोना और यूक्रेन युद्ध के कारण बड़े-बड़े देशों की अर्थव्यवस्था डगमगा गई। अमेरिका, यूरोप, चीन, जापान जैसे देशों की अर्थव्यवस्थाएं मुसीबत में हैं, लेकिन मोदी के नेतृत्व में आज भारत की अर्थव्यवस्था 11वें नंबर से पांचवें नंबर पर पहुंच गई। मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री बनेंगे तो देश की अर्थव्यवस्था दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगी।

नड्डा ने कहा कि 10 साल पहले हमें आए दिन भ्रष्टाचार के किस्से सुनने को मिलते थे। साधारण व्यक्ति बोलता था कि भारत में कुछ नहीं बदलेगा। बीते 10 वर्षों में मोदी ने आपके मन में विश्वास जगाया, हिम्मत जगाई कि देश बदल रहा है।

नड्डा ने कहा कि मोदी ने 2 लाख पंचायतों में इंटरनेट पहुंचा दिया, 2 लाख गांवों में कॉमन सर्विस सेंटर खुल गए हैं। कांग्रेसी कहते थे कि भारत अनपढ़ है, यह डिजिटल लेकर क्या करेगा? उनको भारत की सामर्थ्य मालूम नहीं थी। मोदी ने भारत की सामर्थ्य को पहचाना और आज सब्जी वाला भी डिजिटल ट्रांजैक्शन करता है।

नड्डा ने कहा कि एक तरफ मोदी के नेतृत्व में देश आगे बढ़ रहा है तो दूसरी ओर इंडि गठबंधन है, जो भ्रष्टाचारियों का जमावड़ा है। कांग्रेस मंत्री के पीए के नौकर के घर से 29 करोड़ बरामद हुए हैं। कांग्रेस के एक सांसद के घर से 350 करोड़ रुपए मिले हैं।

नड्डा ने कहा कि हमारे फौजी भाई साल 1972 से 'वन रैंक-वन पेंशन' के लिए लड़ रहे थे। उन्हें किसी ने नहीं पूछा। साल 2014 में मोदी देश के प्रधानमंत्री बने और साल 2015 में फौजी भाइयों को वन रैंक-वन पेंशन दी गई। सवा लाख करोड़ रुपए उनके खाते में डाले गए।

About The Author

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download