विधानसभा उपचुनाव: 13 में से 11 सीटों पर इंडि गठबंधन आगे

भाजपा, जद (यू) की एक-एक सीट पर बढ़त

विधानसभा उपचुनाव: 13 में से 11 सीटों पर इंडि गठबंधन आगे

Photo: चुनाव आयोग की वेबसाइट से

नई दिल्ली/दक्षिण भारत। कांग्रेस, आप, तृणकां और द्रमुक जैसे इंडि गठबंधन दलों के उम्मीदवार शनिवार को 13 विधानसभा सीटों में से 11 पर आगे चल रहे हैं, जहां इस सप्ताह के शुरू में उपचुनाव हुए थे। चुनाव आयोग की वेबसाइट पर मतगणना के रुझान आ रहे हैं।

Dakshin Bharat at Google News
हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर में भाजपा आगे चल रही है, वहीं राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) में उसकी सहयोगी जद (यू) बिहार के रूपौली में आगे है।

पंजाब, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल, मध्य प्रदेश, बिहार और तमिलनाडु में उपचुनाव के लिए बुधवार को मतदान हुआ था।

पंजाब में आम आदमी पार्टी (आप) के जालंधर पश्चिम विधानसभा उपचुनाव उम्मीदवार मोहिंदर भगत जीत की ओर बढ़ते दिख रहे हैं। वे अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी और कांग्रेस उम्मीदवार सुरिंदर कौर से 23,000 से अधिक मतों से आगे चल रहे हैं।

पश्चिम बंगाल में रायगंज, राणाघाट दक्षिण, बागदा और मानिकतला विधानसभा उपचुनाव में तृणमूल कांग्रेस के उम्मीदवार कृष्ण कल्याणी, मुकुट नामी अधिकारी, मधुपर्णा ताहकुर और सुप्ति पांडे आगे चल रहे हैं।

चुनाव आयोग की वेबसाइट के अनुसार, रायगंज में भाजपा दूसरे स्थान पर है और 21,393 मतों से पीछे है; रानाघाट दक्षिण में पार्टी 2,139 मतों से पीछे है; बागदा में 8,278 मतों से तथा मानिकतला में 3,041 मतों से पीछे है।
   
हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस उम्मीदवार कमलेश ठाकुर और हरदीप सिंह बावा देहरा और नालागढ़ में आगे चल रहे हैं, जबकि भाजपा के आशीष शर्मा हमीरपुर में आगे हैं।   

देहरा में कमलेश ठाकुर भाजपा के होशियार सिंह से 6,115 मतों से आगे हैं, हमीरपुर में कांग्रेस के पुष्पिंदर वर्मा भाजपा के आशीष शर्मा से 67 मतों से पीछे चल रहे हैं तथा नालागढ़ में कांग्रेस के हरदीप सिंह बावा भाजपा के के एल ठाकुर से 3,078 मतों से आगे चल रहे हैं।

About The Author

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download