हमने सीटें खोई हैं, लोगों का समर्थन नहीं: महाराष्ट्र भाजपा अध्यक्ष

बावनकुले ने कहा कि हमारा वोटर बेस मजबूत बना हुआ है

हमने सीटें खोई हैं, लोगों का समर्थन नहीं: महाराष्ट्र भाजपा अध्यक्ष

Photo: ckbawankule FB page

मुंबई/दक्षिण भारत। महाराष्ट्र भाजपा अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले ने रविवार को कहा कि हालिया लोकसभा चुनावों में सीटें हारने के बावजूद उनकी पार्टी ने लोगों के बीच अपना समर्थन बनाए रखा है।

Dakshin Bharat at Google News
वे पुणे में पार्टी के राज्य सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे, जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, पार्टी के राज्य प्रभारी और केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव, सह-प्रभारी अश्विनी वैष्णव सहित अन्य नेता शामिल हो रहे हैं।

बावनकुले ने कहा कि लोकसभा चुनाव में भाजपा को कुछ सीटें कम मिली हैं, लेकिन हमारा वोटर बेस मजबूत बना हुआ है। इस बारे में चिंता करने की कोई जरूरत नहीं है। 

उन्होंने कहा कि साल 2014 के लोकसभा चुनाव में भाजपा को 1,33,08,961 वोट मिले थे। उसके बाद हुए विधानसभा चुनाव में यह संख्या बढ़ गई और भाजपा को 1,47,09,276 वोट मिले।

उन्होंने कहा, 'साल 2019 के आम चुनावों में भाजपा को 1,49,12,139 वोट मिले। साल 2024 के आम चुनावों में हमें 1,49,13,914 वोट मिले। यह स्पष्ट रूप से दर्शाता है कि लोगों के बीच भाजपा के लिए समर्थन अटूट है। फिर भी, हमें इस लोकसभा चुनाव में केवल नौ सीटें मिलीं।'
 
राष्ट्रीय स्तर पर भाजपा की सीटों की संख्या 303 से घटकर 240 रह गईं, जबकि साल 2024 के लोकसभा चुनावों में महाराष्ट्र में ये 23 से घटकर नौ रह गईं, जिसके परिणाम 4 जून को घोषित किए गए।

बावनकुले ने कहा कि पार्टी ने पूरा प्रयास किया था लेकिन फेक नेरेटिव के कारण हार हुई। उनका स्पष्ट संदर्भ विपक्ष के इस आरोप से था कि भाजपा संविधान बदलने और आरक्षण समाप्त करने के लिए 400 सीटें चाहती थी।

About The Author

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download