महाराष्ट्र और झारखंड में इंडि गठबंधन के पक्ष में चुनाव प्रचार करेंगे केजरीवाल?

'आप' इंडि गठबंधन की एक घटक है

महाराष्ट्र और झारखंड में इंडि गठबंधन के पक्ष में चुनाव प्रचार करेंगे केजरीवाल?

Photo: AAPkaArvind FB Page

नई दिल्ली/दक्षिण भारत। 'आप' प्रमुख अरविंद केजरीवाल महाराष्ट्र और झारखंड विधानसभा चुनावों में इंडि गठबंधन के लिए प्रचार करेंगे। पार्टी सूत्रों ने गुरुवार को यह जानकारी दी।

Dakshin Bharat at Google News
सूत्रों ने बताया कि केजरीवाल विशेष रूप से महाराष्ट्र में महा विकास अघाड़ी (एमवीए) के सहयोगियों, उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना (यूबीटी) और शरद पवार की एनसीपी-एसपी, के लिए प्रचार करेंगे।

'आप' इंडि गठबंधन की एक घटक है, जिसका गठन लोकसभा चुनावों से पहले हुआ था।

आप सूत्रों ने दावा किया कि महाराष्ट्र में केजरीवाल के प्रचार के लिए शिवसेना और एनसीपी-एसपी ने पार्टी से संपर्क किया था।

झारखंड में केजरीवाल झारखंड मुक्ति मोर्चा के लिए प्रचार करेंगे। प्रचार कार्यक्रम की घोषणा बाद में की जाएगी।
   
आप ने लोकसभा चुनावों के लिए दिल्ली, गुजरात और हरियाणा में कांग्रेस के साथ गठबंधन किया था। हालांकि पंजाब में उसने कोई गठबंधन नहीं किया था।

उसने हाल में हरियाणा में हुआ विधानसभा चुनाव भी अपने बूते लड़ा था। कांग्रेस महाराष्ट्र में एमवीए घटक दल है। झारखंड में यह सत्तारूढ़ गठबंधन का हिस्सा है। दोनों राज्यों में नवंबर में विधानसभा चुनाव होने हैं।

About The Author

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download