क्या कहती है मारवाड़ की चुनावी फ़िज़ा, किस पार्टी के दमखम से बदलेगा वोटों का गणित?

क्या कहती है मारवाड़ की चुनावी फ़िज़ा, किस पार्टी के दमखम से बदलेगा वोटों का गणित?

bjp and congress in raj election

जोधपुर/दक्षिण भारत। राजस्थान विधानसभा चुनाव में महज तीन माह का समय शेष है। इसके बावजूद फिलहाल चुनावी हलचल गति नहीं पकड़ पा रही है। मारवाड़ में 24 अगस्त से गौरव यात्रा के माध्यम से मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे चुनावी बिसात पर अपना पहला दांव खेल चुनाव अभियान की शुरुआत करेंगी।

Dakshin Bharat at Google News
साथ ही वे थाह भी लेंगी कि मारवाड़ में 43 सीटों पर उनके मोहरे कितने मजबूत हैं। गत चुनाव की अपेक्षा इस बार मारवाड़ की फिजा पूरी तरह से बदली हुई है। कोई लहर नहीं होने से इस बार मुख्यमंत्री के लिए लोगों के मन की थाह लेना भी बेहद मुश्किल रहेगा।

मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे 24 अगस्त से मारवाड़ में अपनी गौरव यात्रा का दूसरा चरण शुरू करेंगी। एक सप्ताह के चुनावी दौरे में वे अधिकांश विधानसभा क्षेत्रों का दौरा कर मतदाताओं के मन की थाह लेने की कोशिश करेंगी। साथ ही इन क्षेत्रों में पार्टी नेताओं के दमखम को परखेंगी।

इस यात्रा के साथ मारवाड़ में चुनावी अभियान का आगाज हो जाएगा। जोधपुर संभाग की 33 और नागौर की 10 सीटों को मिलाकर मारवाड़ में कुल 43 विधानसभा क्षेत्र हैं। कभी कांग्रेस का गढ़ रहे मारवाड़ में गत चुनाव में भाजपा ने 39 सीटें जीत इस गढ़ को ढहा दिया। कांग्रेस के खाते में तत्कालीन मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की सीट समेत महज तीन सीटें आईं, जबकि एक सीट पर निर्दलीय ने कब्जा जमाया।

ये भी पढ़िए:
– यह बॉलीवुड एक्ट्रेस क्यों बेच रही है सब्जियां, किस वजह से हुआ ऐसा हाल?
– नाले की गैस से बदली चायवाले की किस्मत, 4 गुना तक बढ़ गई कमाई
– कैंसर से बचना चाहते हैं तो जरूर करें इन 5 पत्तियों का सेवन
– जानें: पासवर्ड चुराने पर 3 साल की सजा, पेनड्राइव से कम्प्यूटर डेटा नष्ट होने पर 5 करोड़ जुर्माना!

Tags:

About The Author

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download