भाजपा ने की घोषणा, भजनलाल शर्मा होंगे राजस्थान के अगले मुख्यमंत्री

दीया कुमारी और प्रेमचंद बैरवा उपमुख्यमंत्री होंगे

भाजपा ने की घोषणा, भजनलाल शर्मा होंगे राजस्थान के अगले मुख्यमंत्री

वासुदेव देवनानी विधानसभा अध्यक्ष होंगे

जयपुर/दक्षिण भारत/भाषा। राजस्थान के नए मुख्यमंत्री के नाम की मंगलवार को घोषणा कर दी गई है। विधानसभा चुनावों में पूर्ण बहुमत हासिल करने वाली भाजपा ने भजनलाल शर्मा को राजस्थान की कमान सौंपने का फैसला किया है। दीया कुमारी और प्रेमचंद बैरवा उपमुख्यमंत्री होंगे। वासुदेव देवनानी विधानसभा अध्यक्ष होंगे।

Dakshin Bharat at Google News
बता दें कि भाजपा के केंद्रीय पर्यवेक्षक राजनाथ सिंह मंगलवार दोपहर को जयपुर पहुंचे थे। उनके साथ सह-पर्यवेक्षक विनोद तावड़े और सरोज पांडेय भी आए थे। राजस्थान में भाजपा के चुनाव प्रभारी केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी भी चार्टर्ड विमान से उनके साथ पहुंचे।

भाजपा की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष सीपी जोशी और पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने जयपुर हवाईअड्डे पर उनका स्वागत किया।

राज्य में 200 में से 199 सीट के लिए हुए चुनाव के परिणाम तीन दिसंबर को घोषित किए गए थे। यहां भाजपा 115 सीटें जीतने में कामयाबी हुई थी।

About The Author

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download