‘हिंदू पाकिस्तान’ के बाद एक और विवाद में थरूर, अब हिंदुत्व को तालिबान से जोड़ा

‘हिंदू पाकिस्तान’ के बाद एक और विवाद में थरूर, अब हिंदुत्व को तालिबान से जोड़ा

Shashi Tharoor

नई दिल्ली। ‘हिंदू पाकिस्तान’ कहकर विवाद खड़ा करने वाले कांग्रेस के नेता शशि थरूर ने अब एक और विवाद शुरू कर दिया है। इस बार वे ‘हिंदू तालिबान’ के विवाद में घिरे हैं। पिछले दिनों उन्होंने कहा था कि अगर ​भाजपा अगला लोकसभा चुनाव जीत जाएगी तो भारत हिंदू पाकिस्तान बन जाएगा। कांग्रेस नेता ने अब कहा है कि भाजपा हिंदुत्व का तालिबानीकरण करना चाहती है।

Dakshin Bharat at Google News
इसके बाद सोशल मडिया पर थरूर की आलोचना शुरू हो गई है। कई लोगों ने उनके इस बयान पर ऐतराज जताया है। वहीं थरूर अपने बयान पर कायम हैं। थरूर कहते हैं कि उन्होंने कोई गलत बयान नहीं दिया है। उन्होंने सवाल उठाया कि भाजपा वाले कौन हैं जो उन्हें देश से भगाएंगे।

थरूर ने कहा, मैं भी इस देश का नागरिक हूं और एक जनप्रतिनिधि होने के नाते मुझे अपनी राय रखने का पूरा हक है। उन्होंने हिंदुत्व पर सवाल उठाते हुए कहा, हम नहीं चाहते कि यह देश पाकिस्तान जैसा देश बने। ये हिंदुत्व के लोग हमारे देश को हिंदू राष्ट्र बनाना चाहते हैं।

उन्होंने भाजपा नेताओं की मंशा पर सवाल उठाया और कहा, ये लोग हमारे देश के स्वतंत्रता संघर्ष को खराब कर रहे हैं। पाकिस्तान के लोगों की सोच मजहब के नाम पर देश बनाने की है, लेकिन हम कभी ऐसा नहीं सोच सकते।

उन्होंने अपने बयान का पक्ष लेते हुए कहा, भाजपा के लोग कौन होते हैं यह बात कहने वाले कि अलग राय रखने वाला शख्स हिंदुस्तान में नहीं रह सकता। .. पिछले कुछ दिनों से थरूर विवादित टिप्पणियां कर रहे हैं। वे अपने बयान के समर्थन में तर्क देते हैं। भाजपा नेता उनके बयान की निंदा कर चुके हैं।

ये भी पढ़िए:
– करोड़ों की संपत्ति कमाने के बावजूद बेघर हुए 86 वर्षीय मदनलाल गोटावत
– तीन तलाक पर लाइव बहस के दौरान मौलाना और महिला वकील में मारपीट
– 26/11 जैसे एक और हमले की फिराक में पाकिस्तान, जैश के आतंकी ले रहे प्रशिक्षण

Tags:

About The Author

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download