मोदी ने साधारण नागरिक में विश्वास पैदा किया, विकसित भारत का संकल्प लेकर बढ़ रहे आगे: नड्डा

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने उप्र के वाराणसी में विद्वत बैठक को संबोधित किया

मोदी ने साधारण नागरिक में विश्वास पैदा किया, विकसित भारत का संकल्प लेकर बढ़ रहे आगे: नड्डा

नड्डा ने कहा कि लंबे समय तक भारतीय राजनीति का अर्थ था- फूट डालो, राज करो और सबके नाम पर वोट मांगो

वाराणसी/दक्षिण भारत। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने सोमवार को उत्तर प्रदेश के वाराणसी में विद्वत बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि 10 साल पहले देश का नागरिक राजनीति के प्रति उदासीन हो चुका था। उसका विश्वास टूट चुका था। जब राजनीति में लोकमत उदासीन हो जाए तो वह प्रजातंत्र के लिए खतरा बन जाता है। 

Dakshin Bharat at Google News
नड्डा ने कहा कि 10 साल में प्रधानमंत्री मोदी ने साधारण नागरिक में एक विश्वास पैदा किया। आज इस विश्वास के कारण ही हम विकसित भारत के संकल्प को लेकर आगे बढ़ रहे हैं।

नड्डा ने कहा कि लंबे समय तक भारतीय राजनीति का अर्थ था- फूट डालो, राज करो और सबके नाम पर वोट मांगो और सरकार बन जाए तो किसी जाति के बन जाओ। उत्तर प्रदेश इसका प्रमाण है। 

नड्डा ने कहा कि यहां आपने दो पार्टियों की सरकारें देखी हैं, जिन्होंने सबका वोट लिया और बाद में एक जाति की बनकर रह गईं।

नड्डा ने कहा कि आज दवाई मैन्युफैक्चरिंग में भारत दूसरे नंबर पर खड़ा है। सबसे सस्ती और असरदार दवाएं भारत बना रहा है। निर्यात 126 प्रतिशत बढ़ गया है। गांव, गरीब, वंचित, शोषित, पीड़ित, किसान, युवा, महिला ... मोदी के नेतृत्व में सबका सशक्तीकरण हुआ है। 

नड्डा ने कहा कि आज 2 लाख पंचायतों में ऑप्टिकल फाइबर बिछाया गया है। आज 2 लाख कॉमन सर्विस सेंटर चल रहे हैं। ये बदलते भारत के बदलते गांव हैं।

नड्डा ने कहा कि कांग्रेस और अखिलेश यादव ने कहा था कि भारत तो अनपढ़ है, यहां डिजिटल क्या करोगे? लेकिन मोदी भारत की सामर्थ्य जानते हैं। आज यहां सब्जी बेचने वाला भी डिजिटल ट्रांजैक्शन कर रहा है। आज दुनिया का 40 प्रतिशत डिजिटल ट्रांजैक्शन भारत में होता है।

About The Author

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download